लुधियाना में दहेज की मांग से परेशान विवाहिता ने की खुदकुशी, ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज

मृतका के पिता मोहन सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। उसकी एक 2 साल की बेटी भी है। काफी समय से राजविंदर कौर के ससुराल वाले उसे रोजाना दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान करते थे।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 09:50 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:50 AM (IST)
लुधियाना में दहेज की मांग से परेशान विवाहिता ने की खुदकुशी, ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना में आत्महत्या करने वाली विवाहिता की फाइल फोटो।

संसू, लुधियाना। कैलाश रोड न्यू शिमला कॉलोनी के इलाके में एक विवाहिता ने दहेज की मांग से परेशान होकर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। विवाहिता के परिवार की शिकायत पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने विवाहिता के पति कुलदीप सिंह, बहन सोनिया व उसकी सास सुरिंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक विवाहिता का नाम कैलाश रोड न्यू शिमला कॉलोनी की रहने वाली राजविंदर कौर 25 साल है।

मृतका के पिता मोहन सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। उसकी एक 2 साल की बेटी भी है। काफी समय से राजविंदर कौर के ससुराल वाले उसे रोजाना दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान करते थे। समझाने के बावजूद भी उसके ससुराल वालों ने उसे तंग करना नहीं छोड़ा, जिससे दुखी होकर शनिवार की सुबह उसने अपने घर पर पंखे से रस्सी बांधकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

जब विवाहिता के परिवार वालों को इस बात का पता लगा तो वह मौके पर पहुंच गए और वहां उसके ससुराल वालों पर आरोप लगाए। जिसके बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनके बयान दर्ज किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी के अनुसार फिलहाल आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें-पत्नी को दहेज के लिए तंग करने वाला पति नामजद

लुधियाना। दहेज की मांग को लेकर पत्नी को तंग-परेशान करने वाले पति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपित मुरादाबाद का रहने वाला दीपक सैनी है। विवाहिता ने थाना वूमेन सेल की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2019 में दीपक से हुई थी। कुछ समय तो सब ठीक-ठाक चला। बाद में दीपक ने उसे दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें-PowerCut In Ludhiana: लुधियाना के कई इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली, जाने कितने घंटे लगेगा कट

chat bot
आपका साथी