महिला ने तेजाब पीकर की खुदकुशी, हाथ पर लिखे मजबूर करने वालों के नाम

थाना कूमकलां के तहत आने वाले गांव चोंता में वीरवार सुबह 50 वर्षीय महिला कमलेश रानी ने तेजाब पीकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले उसने हाथ पर उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर करने वाले अपने पति उसके दोस्त जेठानी और उनके बच्चों के नाम लिख दिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:36 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:36 AM (IST)
महिला ने तेजाब पीकर की खुदकुशी, हाथ पर लिखे मजबूर करने वालों के नाम
महिला ने तेजाब पीकर की खुदकुशी, हाथ पर लिखे मजबूर करने वालों के नाम

अश्वनी पाहवा, लुधियाना : थाना कूमकलां के तहत आने वाले गांव चोंता में वीरवार सुबह 50 वर्षीय महिला कमलेश रानी ने तेजाब पीकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले उसने हाथ पर उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर करने वाले अपने पति, उसके दोस्त, जेठानी और उनके बच्चों के नाम लिख दिए। थाना कूमकलां की पुलिस ने केस दर्ज कर सभी आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

जसवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन कमलेश को उसका पति महिदरपाल पीटता था। उसे खर्च भी नहीं देता था। दोनों का कई बार पंचायत में राजीनामा हो चुका था। महिदरपाल अपनी भाभी के पास ही रहता था। वीरवार सुबह उसकी बहन ने तेजाब पी लिया। गांव के लोग उसे सिविल अस्पताल लेकर गए। वहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उसने हाथ पर अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के नाम लिखे थे। यही नहीं अस्पताल में गांव के लोगों के सामने भी उन लोगों को अपनी मौत को जिम्मेदार बताया। लोगों ने उसके बयान की वीडियो भी पुलिस को दी है। थाना कूमकलां के प्रभारी हर्ष पाल ने बताया कि महिदरपाल, जेठानी सिदर कौर, उसके बच्चे पवनदीप कौर, कुलवीर सिंह, मनदीप और एक अन्य व्यक्ति पर केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी