पेशगी लेकर रजिस्ट्री से मुकरी महिला, केस दर्ज

पेशगी लेने के बाद तय समय अनुसार मकान की रजिस्ट्री नहीं करवाने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को नाम•ाद किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 01:17 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 01:17 AM (IST)
पेशगी लेकर रजिस्ट्री से मुकरी महिला, केस दर्ज
पेशगी लेकर रजिस्ट्री से मुकरी महिला, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, खन्ना

पेशगी लेने के बाद तय समय अनुसार मकान की रजिस्ट्री नहीं करवाने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को नाम•ाद किया गया है। महिला की पहचान अमनदीप कौर निवासी गांव लिबड़ा के रूप में हुई है। गुरजीत सिंह निवासी गांव माजरी किशने वाली, •िाला फतेहगढ़ साहिब ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि अमनदीप कौर ने अपना मकान 20 लाख रुपए में बेचने संबंधी एक इकरारनामा 14 जनवरी को उसके साथ किया था। बयाना लिखाने से पहले उनकी बयाना रकम चार लाख रुपये देने संबंधी बात हुई थी। बाद में अमनदीप कौर ने अपनी मर्•ाी से बयाने में बयाना रकम चार लाख 75 ह•ार रुपए लिखवा ली थी जो उसे दे दी गई थी। इस इकरारनामे अनुसार रजिस्ट्री पांच फरवरी 2021 तय हुई थी। 5 फरवरी को वे बकाया रकम 15,25,000 रुपये ले कर वह सब रजिस्ट्रार खन्ना के दफ्तर सुबह नौ बजे पहुंच गया था पर शाम पांच बजे तक उसका इंतजार करते रहे लेकन अमनदीप कौर नहीं आई। अमनदीप कौर से जब इस सम्बन्धित बात की तो उसने पैसे वापिस करने और रजिस्ट्री करवाने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी