ज्वेलर की दुकान से सोने की चार चेन चोरी करने वाली महिला व उसका नाबालिग भाई गिरफ्तार

सर्राफा बजार में ज्वेलर की दुकान से चार दिन पहले सोने की चार चेन चोरी करने वाली महिला और उसके नाबालिग भाई को पुलिस की सीआइए 1 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी की गई चारों चेन भी बरामद कर ली गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 06:19 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 06:19 AM (IST)
ज्वेलर की दुकान से सोने की चार चेन चोरी करने वाली महिला व उसका नाबालिग भाई गिरफ्तार
ज्वेलर की दुकान से सोने की चार चेन चोरी करने वाली महिला व उसका नाबालिग भाई गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, लुधियाना : सर्राफा बजार में ज्वेलर की दुकान से चार दिन पहले सोने की चार चेन चोरी करने वाली महिला और उसके नाबालिग भाई को पुलिस की सीआइए 1 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी की गई चारों चेन भी बरामद कर ली गई हैं।

डीसीपी एसपीएस ढींढसा ने बताया कि महिला रजनी शर्मा जिला फतेहगढ़ साहिब के खमाणों कस्बे के वार्ड नंबर दो की रहने वाली है। उसके भाई की उम्र 17 साल 11 महीने है। वह 12वीं पास है। 10 अक्टूबर को थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने ज्वेलर हितेश निश्चल की शिकायत पर केस दर्ज किया था। उसने पुलिस को बताया था कि नौ अक्टूबर की शाम करीब पौने छह बजे उसकी दुकान पर एक महिला और उसका भाई आए। महिला के साथ एक बच्चा भी था। दोनों सोने की चेन खरीदना चाहते थे। इस बीच महिला ने दो-दो तोले सोने की चार चेन अपने कपड़ों में छिपा ली थीं। रात को स्टाक चेक करने पर चार चेन कम पाई गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर पता चला कि यह चेन महिला ने चोरी की हैं। मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि वह महिला चौड़ा बाजार इलाके में घूम रही है। उसके साथ उसका छोटा भाई भी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गर्भवती है आरोपित महिला :

सीआइए 1 के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरमिदर सिंह ने बताया कि महिला गर्भवती है। इसलिए उससे सख्ती से पूछताछ नहीं की जा सकती है। उसका पति मजदूरी करता है। उसने अमीर बनने के चक्कर में यह वारदात की थी।

chat bot
आपका साथी