लुधियाना में तीन बच्चों के साथ बाजार गई महिला संदिग्ध परिस्थतियों में लापता, नहीं लगा सुराग
महानगर में अहरण और लापता हाेने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। तीन बच्चों के साथ बाजार गई महिला संदिग्ध परिस्थतियों में लापता हो गई। हर संभावित जगह व रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर कोई सुराग नहीं लगा।
लुधियाना, जेएनएन। महानगर में तीन बच्चों के साथ बाजार गई महिला संदिग्ध परिस्थतियों में लापता हो गई। हर संभावित जगह व रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब थाना डेहलों पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआई नरिंदर पाल ने बताया कि उक्त केस डेहलों निवासी बयान विनोद की शिकायत पर दर्ज किया गया।
बयान में विनोद ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव धिकाना का रहने वाला है। 2005 में उसकी शादी झारखंड के गांव रामगढ़ निवासी पिंकी के साथ हुई थी। जिससे उनके तीन बच्चे हैं। जिनमें 11 वर्षीय बेटी कोमल, 8 वर्षीय बेटा कमल तथा 4 वर्षीय कृष्ण हैं। गत 27 अप्रैल की शाम उसकी पत्नी अपने तीनों बच्चों को साथ लेकर सामान खरीदने के लिए डेहलों बाजार गई, मगर लौट कर नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें-लुधियाना व मोहाली बना कोरोना हॉट स्पाट, पंजाब में एक दिन में रिकार्ड 198 मौतें, 8625 संक्रमित
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें