लुधियाना की लेबर काॅलोनी में महिला ने दिनदहाड़े साथियों समेत की चोरी, वीडियो मिलने पर जांच में जुटी पुलिस

लुधियाना के जमालपुर की लेबर काॅलोनी में दिनदहाड़े फ्लैट का ताला तोड़ फ्रिज समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया। जिसका सामने रहने वाली महिला ने वीडियो बना लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 12:43 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 12:43 PM (IST)
लुधियाना की लेबर काॅलोनी में महिला ने दिनदहाड़े साथियों समेत की चोरी, वीडियो मिलने पर जांच में जुटी पुलिस
लेबर काॅलोनी में दिनदहाड़े फ्लैट का ताला तोड़ चाेरी। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। जमालपुर की लेबर काॅलोनी में दिनदहाड़े फ्लैट का ताला तोड़ फ्रिज समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया। घटना का जिसका सामने रहने वाली महिला ने वीडियो बना लिया। मगर जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो वीडियो में नजर आने वाली महिला ने वीडियो बनाने वाली महिला के साथ मारपीट की। देर रात उसने भी पुलिस के पास मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस दोनों मामलों की जांच पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस को दी शिकायत में लेबर कालोनी निवासी बालक राम ने बताया कि इलाके में उनका एक फ्लैट है। जिसमें किराएदार रहते हैं। उसका एक कमरा उनके अपने पास है। जिसमे उनका सामान पड़ा है। एक महीना पहले एक महिला समेत चार लोगों ने उसके ताले तोड़ दिनदहाड़े वहां से फ्रिज, गैस चूल्हा व बर्तन चोरी कर लिए। उस समय उन्हें पता नहीं चला कि वो चोरी किस ने की है।

मगर सोमवार सामने वाले फ्लैट में रहने वाली महिला ने उन्हें एक वीडियो दिया। जो उसने चोरी करते हुए लोगों को देख कर बना लिया था। वो ही वीडियो बालक राम ने पुलिस को सौंप दिया। वीडियाें में साफ है कि महिला अपने साथियों समेत चोरी का सामान थ्री-व्हीलर पर लाद कर ले जा रही है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में तीन पैर वाले बच्‍चे को डाक्‍टरों ने दिया नया जीवन, दुर्लभ सर्जरी कर एक पैर हटाया

वीडियाे बनाने वाली महिला पर भी किया हमला

उधर, पुलिस के पास शिकायत और वीडियो पहुंचने का पता चलने पर उक्त दबंग महिला ने वीडियो बनाने वाली महिला पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वो उसे धमका कर चली गई। थाना मोती नगर के एएसआई बालक राम ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में मामा ने किया नाबालिग भांजी से दुष्कर्म, तीन महीने की प्रेग्नेंट हाेने पर पता चली घटना

chat bot
आपका साथी