संयम जीवन के यात्री अपने दोनों लोक सुधार लेते हैं : साध्वी रत्न संचिता

एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस के तत्वाधान में तपचन्द्रिका श्रमणी गौरव सरलमना महासाध्वी गुरुणी मैयां वीणा महाराज सा. की 53वीं शुभ दीक्षा जयंती उत्सव धर्म के ठाठ मेले लगे हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:25 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:25 PM (IST)
संयम जीवन के यात्री अपने दोनों लोक सुधार लेते हैं : साध्वी रत्न संचिता
संयम जीवन के यात्री अपने दोनों लोक सुधार लेते हैं : साध्वी रत्न संचिता

संस, लुधियाना : एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस के तत्वाधान में तपचन्द्रिका श्रमणी गौरव सरलमना महासाध्वी गुरुणी मैयां वीणा महाराज सा. की 53वीं शुभ दीक्षा जयंती उत्सव धर्म के ठाठ मेले लगे हुए हैं। साध्वी रत्न संचिता महाराज ने कहा कि श्रावक श्राविकाएं पंजाब सहित अन्य राज्यों से आकर गुरुणी महाराज से आशीर्वाद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि महानात्माओं का त्यागमय जीवन हमारे जीवन को भी मर्यादा सिखाते हैं। संयम जीवन के यात्री अपना इहलोक और परलोक दोनों का सुधार कर लेते हैं। जैन दर्शन का स्पष्ट प्रमाण है कि दीक्षा आत्मा की प्रगति है। जब कोई दिव्या, त्यागी, वैरागी आत्मा इस संयमी जीवन को बड़ी पवित्रता से निभाता है, तो समाज के लिए देश के लिए ये एक बहुत गौरवशाली बात होती है। करुणा की मूर्त गुरुणी जी के संयमी जीवन को धन्य धन्य हार्दिक नमन है।

---------- गुणगान सभा का आयोजन प्रभु इच्छा तक : जितेंद्र जैन श्रमण

चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन श्रमण जी यार्न, सभाध्यक्ष अरिदमन जैन ने कहा कि महासाध्वी वीणा महाराज के छह दिवसीय दीक्षा जयंती उत्सव पर बारिश के बीच जप, तप व ध्यान में श्रावक श्राविकाएं भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। उन्होंने कहा कि साध्वी रत्न संचिता महाराज के सानिध्य में सुबह सात से 8:30 तक ध्यान दिवस कराया गया। उसके पश्चात प्रवचन सभा के साथ ही गुरु कृपा सेवा सोसायटी द्वारा लक्की ड्रा भी निकाले गए। उन्होंने कहा कि गुरुणी मैयां की दीक्षा जयंती 26 सितबर को श्रीसंघ एवं श्री महावीर जैन युवक संघ, चंदन बाला जैन श्राविका संघ, चंदन बाला युवती संघ, जैन तरुणी मंडल, महवीर जैन युवती विग के सानिध्य में मनाया जा रहा है। जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, चंडीगढ़ आदि से श्रावक श्राविकाएं भाग लेंगे। इस दौरान कई आयोजन कराएं जाएंगे। आज की सभा ये सदस्य रहे मौजूद:-

छठ दिवसीय समारोह के तीसरे दिन चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन, सभाध्यक्ष अरिदमन जैन सहित सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन, महामंत्री प्रमोद जैन, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन गोल्ड स्टार, विनोद जैन गोयम, मोती लाल जैन, विजय जैन, विपन जैन, संजय जैन, वैभव जैन, अरुण जैन नाहर संजीव जैन पाटणी, अनिल जैन बावा आदि समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी