लुधियाना में 70 किलोमीटर की गति से चली हवाएं, वाहनों पर गिरे पेड़ व दीवारें

लुधियाना में वीरवार को दिनभर भयंकर गर्मी के बाद रात को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। 70 किलोमीटर की गति से चली तेज हवाओं के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ व दीवारें टूटकर वाहनों पर गिर गए। इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 08:13 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 08:13 AM (IST)
लुधियाना में 70 किलोमीटर की गति से चली हवाएं, वाहनों पर गिरे पेड़ व दीवारें
लुधियाना में तेज हवाओं से वाहनों पर गिरे पेड़।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में वीरवार को दिनभर भयंकर गर्मी के बाद रात को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। रात करीब आठ बजे अचानक तेज हवाएं चलने लगी और बिजली कड़कने लगी। बारिश ने लोगों को गर्मी से तो निजात दिलाई लेनिक साथ में कई परेशानियां भी खड़ी कर दीं। 70 किलोमीटर की गति से चली तेज हवाओं के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ व दीवारें टूटकर वाहनों पर गिर गए। इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। हवा इतनी तेज चल रही थी कि करीब एक दर्जन स्थानों पर साइन बोर्ड भी टूटकर सड़क पर गिर गए। 33 फुटा रोड की कृष्णा कालोनी में एक घर की तीसरी मंजिल की छत पर लगी सीमेंट की सीटें हवा से पास के घर पर गिर गईं। हादसे में पड़ोसियों के मकान की छत का एक हिस्सा टूट गया। मलबे में दो बच्चे दब गए थे जिन्हें परिवार के लोगों ने तुरंत बाहर निकालकर बचा लिया। बाद में एक और सीट छत पर गिरी जिसकी चोट से एक लड़की आरती को गंभीर चोट लग गई। हैबोवाल कलां में दीवार कार के ऊपर गिर गई। शहर में कई जगह दीवारें गिरने की घटनाएं हुई हैं।

चलती कारों पर गिरे पेड़, बाल-बाल बचे उद्यमी

चंडीगढ़ रोड पर स्थित जमालपुर चौक में पेड़ गिरने से दो कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे के बाद चंडीगढ़ रोड एक तरफ से बंद हो गई। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को निकाला और क्रेन की मदद से गाड़ियों को बाहर निकाला और जाम खुलवाया। फोकल प्वाइंट की न्यू स्वैन फैक्ट्री में काम करने वाले दपइंद्रजीत ने बताया कि वह कार से माडल ग्राम जा रहे थे। अचानक एक पेड़ उनकी कार पर गिर गया। उनकी गर्दन में चोट लगी है। फैक्ट्री से 32 सेक्टर घर जा रहे सुरजीत सिंह की कार पर भी चलते समय पेड़ गिर गया।

शहर के कई क्षेत्रों में बिजली गुल

बारिश से राहत के साथ कई क्षेत्रों में बिजली गुल होने से परेशानी भी हुई। पेड़ व खंभे गिरने से कई इलाकों में बिजली की सप्लाई बाधित हो गई है।

chat bot
आपका साथी