हर वर्ग से फीडबैक लेकर तैयार करेंगे चुनाव घोषणपत्र: श्वेत मलिक

खेती कानून वापस लेने की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी भी एक्टिव मोड में आ गई। पार्टी ने चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने के लिए अब अलग-अलग वर्ग के लोगों से मिलना शुरू कर दिया। वीरवार को राज्यसभा सदस्य व भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक लुधियाना पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं जानीं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 09:17 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 09:17 PM (IST)
हर वर्ग से फीडबैक लेकर तैयार करेंगे चुनाव घोषणपत्र: श्वेत मलिक
हर वर्ग से फीडबैक लेकर तैयार करेंगे चुनाव घोषणपत्र: श्वेत मलिक

जागरण संवाददाता, लुधियाना : खेती कानून वापस लेने की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी भी एक्टिव मोड में आ गई। पार्टी ने चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने के लिए अब अलग-अलग वर्ग के लोगों से मिलना शुरू कर दिया। वीरवार को राज्यसभा सदस्य व भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक लुधियाना पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं जानीं। व्यापारियों ने उन्हें जीएसटी की खामियों को दूर करने, कामर्शियल बिजली के रेट कम करने, सूबे में व्यापार के लिए माहौल अच्छा बनाने, अफसरों की दखलंदाजी कम करने व टैक्स से संबंधित कुछ पुराने कानूनों को रद करने की मांग रखी।

श्वेत मलिक ने बताया कि चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने के लिए हर वर्ग से मिला जा रहा है। व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखी हैं और अभी अन्य वर्गों से भी मिला जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। कैप्टन अमरिदर सिंह व अकाली दल से गठबंधन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में सब कुछ संभव है। पार्टी किसके साथ गठबंधन करती है यह पार्टी हाईकमान को तय करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे रोडमैप के साथ अपनी योजनाएं लागू करेगी। इस मौके पर जीवन गुप्ता, अनिल सरीन, पुष्पेंदर सिगल, सुनील मेहरा, दिनेश सरपाल व अन्य नेता भी शामिल रहे।

केजरीवाल और सिद्धू पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि केजरीवाल व कांग्रेस के मुख्यमंत्री लोगों को लालीपाप दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू खुद ही अपने मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ऐसे में जनता उनके वादों पर क्या विश्वास करेगी। उन्होंने कहा केजरीवाल ने महिलाओं को जो एक एक हजार रुपये देने की बात की है वह पहले दिल्ली में लागू करें। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों से जुड़े मुद्दे उठाएगी और उनके हिसाब से काम करेगी।

chat bot
आपका साथी