कांग्रेस के ओबीसी सेल के चेयरमैन पर पत्‍‌नी ने लगाए अवैध संबंधों के आरोप

शुक्रवार को नीरू अरोड़ा ने अपने पति संदीप कुमार टिका चेयरमैन ओबीसी सेल पंजाब कांग्रेस पर आरोप लगाए थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 05:40 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:13 AM (IST)
कांग्रेस के ओबीसी सेल के चेयरमैन पर पत्‍‌नी ने लगाए अवैध संबंधों के आरोप
कांग्रेस के ओबीसी सेल के चेयरमैन पर पत्‍‌नी ने लगाए अवैध संबंधों के आरोप

संस, जगराओं : पती-पत्‍‌नी का विवाद शनिवार को एसएसपी दरबार पहुंच गया। शुक्रवार को नीरू अरोड़ा ने अपने पति संदीप कुमार टिका चेयरमैन ओबीसी सेल पंजाब कांग्रेस पर आरोप लगाए थे कि उसके पति ने उसके जाली दस्तखत कर उसके बैंक अकाउंट से 45 हजार रुपए निकाल लिए हैं। इसके अलावा उसने अपने पति टिका के किसी महिला के साथ अवैध संबंधों के भी आरोप लगाते हुए एसएसपी पुलिस जिला लुधियाना देहात से इंसाफ की गुहार लगाई है।

शनिवार को संदीप कुमार टिका के माता-पिता ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर अपनी ही पुत्र वधू नीरू अरोड़ा के खिलाफ आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। टिका के पिता मुलख राज ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह सीनियर सिटीजन हैं। उनकी पत्नी बोल और सुन नहीं सकती। अभी कुछ समय पहले उनके घुटनों का ऑपरेशन करवाया गया था। बाद में पता चला कि उन्हें कैंसर भी है।

मुलख राज आरोप लगाया कि उनका लड़का संदीप कुमार अपनी मां की सेवा करना चाहता है, लेकिन उसकी पत्नी नीरू अरोड़ा उसे ऐसा नहीं करने देती। और घर में लड़ाई-झगड़ा करती है। उन्होंने बताया कि जिस घर में बेटा और बहु रहते हैं उनके साथ ही उनका भी दो बिस्से का प्लाट है। झगड़े से परेशान होकर हम दोनों पति पत्नी इनसे अलग रहने लगे। घर का मेन गेट एक ही होने के कारण हमें कई बार लंबा समय घर के बाहर ही खड़ा रहना पड़ता है।

बेबुनियाद है नीरू के आरोप

इस संबंध में संदीप कुमार टिका ने कहा कि उनकी पत्नी नीरू अरोड़ा द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। वह उसे अपने मां-बाप की सेवा संभाल करने से रोकती है। जिसकी वजह से घर में विवाद होता है। इसी मानसिक परेशानी की वजह से वह पिछले दो माह से घर से बाहर रह रहे हैं।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे की खिलाफ दी है शिकायत : एसएसपी

एसएसपी देहात विवेकशील सोनी ने कहा कि दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी