महिलाओं से छेड़छाड़ करने से रोका तो साथियों समेत कर दिया हमला, पांच पर केस

गुरुद्वारा नानकसर में बिल्डिंग निर्माण के दौरान काम कर रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने से रोकना एक व्यक्ति को काफी महंगा पड़ गया। छेड़छाड़ करने से रोकने पर मनचलों ने उस पर हमला कर जख्मी कर दिया। अब थाना सिटी जगराओं पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:27 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:27 PM (IST)
महिलाओं से छेड़छाड़ करने से रोका तो साथियों समेत कर दिया हमला, पांच पर केस
महिलाओं से छेड़छाड़ करने से रोका तो साथियों समेत कर दिया हमला, पांच पर केस

संवाद सहयोगी, जगराओं : गुरुद्वारा नानकसर में बिल्डिंग निर्माण के दौरान काम कर रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने से रोकना एक व्यक्ति को काफी महंगा पड़ गया। छेड़छाड़ करने से रोकने पर मनचलों ने उस पर हमला कर जख्मी कर दिया। अब थाना सिटी जगराओं पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।

एएसआइ हरप्रीत सिंह ने बताया कि खुशदिल सिंह निवासी गांव भागसर (श्री मुक्तसर साहिब) तत्काल सेवादार बाबा लक्खा सिंह नानकसर ने पुलिस को बताया कि वह करीब नौ वर्ष से बाबा लक्खा सिंह के सेवादार के तौर पर निष्काम भावना से काम करता है। गुरुद्वारा नानकसर में बाबा लक्खा सिंह की अगुआई में इमारत तैयार की जा रही है। इसमें आसपास के गांवों की महिलाएं भी काम कर रही हैं। गांव गालिब कलां की एक महिला े उसे बताया कि लंगर की सेवा करने वाले दर्शन सिंह ने उससे छेड़छाड़ की। इसी के साथ ही कुछ अन्य महिलाओं ने भी उसकी गलत हरकत की शिकायत की। इस संबंध में जब दर्शन सिंह से पूछा तो उसने महिलाओं के आरोपों को गलत करार देते हुए खुशदिल को ही धमकियां देने लगा। इसके बाद वह जब सुबह चाय बना रहा था तो अमरिदर सिंह, मनजोत सिंह, गुरसेवक सिंह और राजविदर सिंह लंगर हाल में आ गए और उसे खींचकर बाहर ले आए। उन्होंने उससे मारपीट की और दस्तार उतार दी। पुलिस ने अब दर्शन सिंह उर्फ काली, अमनिदर सिंह, मनजोत सिंह,गुरसेवक सिंह और राजविदर सिंह सभी निवासी गांव ग़ालिब कलां के खिलाफ थाना सिटी जगराओं में विभिन्न धाराओं अधीन मुकदमा दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी