घर के सामने गाली-गलौज करने से रोका तो मारपीट की

घर के सामने गाली-गलौज कर रहे तीन युवकों को जब रोका तो उन्होंने व्यक्ति को बुरी तरह पीट डाला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:33 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:33 PM (IST)
घर के सामने गाली-गलौज करने से रोका तो मारपीट की
घर के सामने गाली-गलौज करने से रोका तो मारपीट की

जागरण संवाददाता लुधियाना : घर के सामने गाली-गलौज कर रहे तीन युवकों को जब रोका तो उन्होंने व्यक्ति को बुरी तरह पीट डाला। थाना डाबा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। नरिदर कुमार (गली नंबर 2, मान कालोनी) ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह अपनी एक्टिवा (पीबी 10 एचएन 9838) घर के अंदर कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। जब घर के सामने गालियां देने से रोका तो उन्होंने मिलकर उस पर हमला कर दिया। साथ ही घर पर ईंट-पत्थर मारे। इससे उनकी बाइक और एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई। उसके बाद वह फरार हो गए। पुलिस ने आरोपित रोबिन व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

दुकान के आगे कैंटर लगाने से रोका तो पीटा

ढोलेवाल पुल स्थित एक आटो पा‌र्ट्स दुकान के सामने कैंटर खड़ा करने से रोकने पर आरोपित ने स्टाफ को जमकर पीट डाला। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित राकेश कुमार (निवासी गुरु अर्जुन देव नगर) ने डिवीजन नंबर छह की पुलिस को शिकायत दी कि वह राज कुमार वर्मा की आटो पा‌र्ट्स दुकान में काम करता है। आरोपितों ने उनकी दुकान के आगे अपना कैंटर 709 खड़ा कर दिया। जब दुकान के आगे वाहन खड़ा करने से रोका तो उसे पीट डाला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मलकीत सिंह, मनदीप सिंह और अर्शदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी