गुलजार ग्रुप ने एंबेडिग इंटेलिजेंस पर करवाया वेबिनार

गुलजार ग्रुप आफ इंस्टिट्यूटस द्वारा निर्माण कार्य में भविष्य में डिजीटलीकरण में होने वाले परिवर्तन पर जानकारी साझा करने के लिए वेबिनार का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:19 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:19 PM (IST)
गुलजार ग्रुप ने एंबेडिग इंटेलिजेंस पर करवाया वेबिनार
गुलजार ग्रुप ने एंबेडिग इंटेलिजेंस पर करवाया वेबिनार

जागरण संवाददाता, खन्ना : गुलजार ग्रुप आफ इंस्टिट्यूटस द्वारा निर्माण कार्य में भविष्य में डिजीटलीकरण में होने वाले परिवर्तन पर जानकारी साझा करने के लिए वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें मार्शल मशींस लिमिटेड के मैनेजिग डायरेक्टर गौरव स्वरूप मुख्य स्पीकर थे। गौरव ने इंजीनियरिग और मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को बताया कि चौथी औद्योगिक क्रांति की शुरुआत जर्मन में हुई, जो वहां से सरकार की तरफ से अपने वैज्ञानिकों की सहायता के साथ बेहतरीन तकनीक की रणनीति बनाकर हासिल की गई। आज भारत में बड़े स्तर पर रिवायती निर्माण की जगह पर नवीनतम आधुनिक तकनीकों का प्रयोग हो रहा है। गौरव ने इंजीनियरिग के क्षेत्र में परिवर्तन पर भी चर्चा की।

इस दौरान इंजीनियरिग, विज्ञान, मैनेजमेंट, तकनीक कंप्यूटर व संचार टेक्नोलाजी, आज के समय में आई तबदीलियों, हार्डवेयर व साफ्टवेयर डिजाइन, डिस्ट्रीब्यूटर व पेरलल प्रोसेसिग, एडवांस्ड साफ्टवेयर इंजीनियरिग आदि चर्चा का विषय रहे। आटोमेशन के क्षेत्र के निर्माण में नैनो प्रौद्योगिकी का प्रयोग, औद्योगिक आटोमेशन में विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाना, विभिन्न निर्माण प्रक्रियाओं के बारे में संक्षिप्त ज्ञान, निर्माण कामों में नए रूझानों की जान पहचान, कई प्रक्रियाओं के लाभ और उपयोग, क्षेत्र के खोज लेखों की व्यापक खोज जैसे मसले भी विचार चर्चा का मुद्दा रहे।

एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर गुरकीरत सिंह ने छात्रों को कहा कि आज के समय में तेजी के चलते कार्य करने के तरीकों में क्रांतिकारी बदलाव आ गए हैं। इसके चलते आज रोज कुछ नया करने का जज्बा होना जरूरी है। यह क्रांतिकारी बदलाव छात्रों के सिलेबस का हिस्सा नहीं बन सकते जबकि इस तरह के सेमिनार व एक्सपर्ट लेक्चर छात्रों को समय के साथ ही प्रैक्टिकल जानकारी देने में सहायक सिद्ध होते हैं।

chat bot
आपका साथी