Weather Update Ludhiana : लुधियाना की हवा में घुली ठंडक, गर्मी का अहसास होने लगा कम

Weather Update Ludhiana मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे के करीब अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की वैज्ञानिक डा. केके गिल के अनुसार जब उत्तर से हवाएं शुरू हो जाती है तो यह सर्दी आने का संकेत है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 12:14 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 12:14 PM (IST)
Weather Update Ludhiana : लुधियाना की हवा में घुली ठंडक, गर्मी का अहसास होने लगा कम
शहर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। Weather Update Ludhiana :

उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हो गई है, जिससे अब हवा में ठंडक घुलने लगी है। इसकी वजह से अब लाेगाें काे गर्मी का अहसास कम होने लगा है और दिन के तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है।

मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे के करीब अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डा. केके गिल के अनुसार जब उत्तर से हवाएं शुरू हो जाती है, तो यह सर्दी आने का संकेत है। 

इसकी वजह से दिन व रात के तापमान में भी गिरावट आने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जाएगा और लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होना शुरू हो जाएगा। पूर्व के वर्षों में ठंड का आगाज नवंबर से होता रहा है। ठंड का मौसम रबी की फसलों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। डा. गिल के मुताबिक इस बार ठंड ज्यादा दिनों तक रह सकती है। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी