Ludhiana Weather Update : लुधियाना में सुबह से हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जानिए अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

Ludhiana Weather Update लुधियाना में शुक्रवार सुबह मौसम बदला। सुबह छह बजे से ही हल्की हल्की शहर में बारिश हो रही है। बारिश से शहर में मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग की माने तो आज दिन भर बारिश रुक रुक कर जारी रह सकती है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:20 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:20 AM (IST)
Ludhiana Weather Update : लुधियाना में सुबह से हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जानिए अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
लुधियाना में सुबह से ही बारिश हो रही है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आखिरकार मानसून फिर से एक्टिव हो ही गया। लुधियाना में शुक्रवार सुबह मौसम बदला। सुबह छह बजे से ही हल्की हल्की शहर में बारिश हो रही है। बारिश से शहर में मौसम सुहावना हो गया है। गर्मी गायब है और ठंडक घुल गई है। बारिश के असर का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुबह आठ बजे पारा 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो आज दिन भर बारिश रुक रुक कर जारी रह सकती है। शनिवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। बादल छाएँ रहेंगे और बारिश होगी। वहीं रविवार को बादल छाए रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Good News : रॉयल लुधियानवी अब इस्तेमाल करेंगे Janpath Helipad, आज से चौपर से कर सकेंगे सफर

वहीं कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो बारिश से फसलों को अभी कोई नुकसान नहीं होगा। क्योंकि बारिश हल्की हो रही है। अगर तेज बारिश होती और साथ में हवा चलती तो फसलों को क्षति पहुंच सकती है। बता दें कि इस बार मौसम विभाग ने सितंबर के आखिर सप्ताह तक मानसून के सक्रिय रहने का पूर्वानुमान लगाया है। जबकि अमूमन मानसून सितंबर के दूसरे सप्ताह में ही पंजाब से विदा हो जाता है। इस बार मानसून अधिक देर तक है। वहीं बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों को सुबह-सुबह ठंड का अहसास हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Protest In Ludhiana: लुधियाना में ग्लाडा टीम के बुल्डोजर के आगे बैठे कालोनाइजर, बगैर कार्रवाई के लौटे अफसर

बता दें कि पिछले चार दिनों से मौसम के तेवर लोगों को पसीने से तरबतर किए हुए हैं। वीरवार को भी तेज धूप खिली। तापमान सुबह आठ बजे 28 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप की वजह से राहगीर पसीने से तरबतर और बैचैन दिखे।

यह भी पढ़ें-  Coronavirus Vaccination Ludhiana : लुधियाना में वैक्सीनेशन में नया रिकार्ड, छह घंटे में डेढ़ लाख लोगों ने लगवाया टीका; 25 लाख के पार हुआ आंकड़ा

chat bot
आपका साथी