Weather Forecast Punjab: पंजाब के कई शहराें में 17 मार्च से बदलेगा माैसम, बारिश के आसार

Weather Forecast Punjabपंजाब के कई जिलों में सोमवार को भी बादल छाए रहे। मौसम का मिजाज बदला हुआ था। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार मंगलवार को भी सूबे के कई जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 16 Mar 2021 08:42 AM (IST) Updated:Tue, 16 Mar 2021 10:05 AM (IST)
Weather Forecast Punjab: पंजाब के कई शहराें में 17 मार्च से बदलेगा माैसम, बारिश के आसार
पंजाब के कई शहराें में बारिश के आसार। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। Weather Forecast Punjab: महानगर में गर्मी से लाेगाें काे राहत मिल सकती है। 17 मार्च से पंजाब के कई जिलाें  में बारिश के साथ ही बादल छाए रह सकते हैं। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे ही पारा 18 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालांकि हवाएं चल रही थी। इसके बाद भी गर्मी का अहसास हो रहा था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आने वाले 24 घंटे बाद मौसम बदलेगा। गाैरतलब है कि इस साल मार्च में ही कई शहराें में गर्मी के चलते तापमान अचानक बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में नवविवाहित जोड़े को सुरक्षा देने में पुलिस को छूटा पसीना, हाई प्रोफाइल परिवार से जुड़ा है मामला

घराें से कम निकल रहे लाेग

शहर में धूप ने लोगों को बेहाल कर रही हैं। लाेग कम ही घराें से बाहर निकल रहे हैं। इसके साथ ही बाजाराें में भी चहल-पहल कम है। इसके साथ ही नाइट कर्फ्यू के चलते भी बाजाराें में सन्नाटा पसरा हुआ है। गाैरतलब है कि लुधियाना में सबसे ज्यादा काेराेना के केस सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Big Boss 14: गुपचुप तरीके से लुधियाना पहुंचे अभिनव व Rubina dilaik, मस्ती करने के बाद लौटे मुंबई

सोमवार को भी छाए रहे थे बादल

पंजाब के कई जिलों में सोमवार को भी बादल छाए रहे। मौसम का मिजाज बदला हुआ था। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार मंगलवार को भी सूबे के कई जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं। 17 से 20 मार्च तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। दूसरी तरफ सोमवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 28.6 डिग्री सेल्सियस, जालंधर में 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लुधियाना में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी