Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह बढ़ा ठंड का प्रकाेप, तापमान 16 डिग्री रहा

Weather Forecast Ludhiana मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार काे भी शहर का मौसम साफ रहेगा। हालांकि कल 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है। इससे माैसम में बदलाव के आसार हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 09:47 AM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 09:55 AM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह बढ़ा ठंड का प्रकाेप, तापमान 16 डिग्री रहा
शनिवार काे भी शहर का मौसम साफ रहेगा। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Weather Forecast Ludhiana: शहर में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सुबह छह बजे के करीब तापमान 12 डिग्री था।  सैर करने वालों को सुबह के समय ठिठुरन महसूस हो रही है। लोग अब स्वेटर, जैकेट पहनकर ही बाहर निकल रहे हैं, जिससे ठंड की चपेट में आकर बीमार न हो जाएं। दीवाली की रात सारे शहर में आतिशबाजी हाेने के चलते प्रदूषण में बढ़ाेतरी हाे सकती है।

यह भी पढ़ें-Halwara International Airport: पंजाब का हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 6 महीने में हाेगा तैयार, CM के एलान के बाद शुरू हाेगा काम

शनिवार काे 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार काे भी मौसम साफ रहेगा। हालांकि, कल 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है। उधर आने वाले कुछ दिन बारिश या बादलों के आने की कोई संभावना नहीं है। विभाग के अनुसार 11 नवंबर के बाद मौसम करवट लेगा और बादल छा सकते हैं, जिससे ठंड में एकाएक बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें-Farmers Protest: बठिंडा में वित्त मंत्री मनप्रीत बादल का किसानों ने किया विरोध, लोगों को दीवाली की बधाई देने गए थे; जानें कारण

11 नवंबर के बदलेगा मौसम

शहर में रात का तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। ऐसे में किसानों को धान की कटाई और गेहूं की बिजाई में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। मौसम किसान के पूर्वानुमान की मानें तो 11 नवंबर के बाद ही माैसम में बदलाव के आसार हैं। इसके बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से बादल छाए रहने और बारिश की भी संभावना है। इस बार पंजाब में मानसून में जमकर बारिश हुई थी, जिससे सर्दी की जल्द ही दस्तक हाे गई।

यह भी पढ़ें-दीवाली पर पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, फिरोजपुर में टिफिन बम बरामद, जलालाबाद ब्लास्ट से जुड़े तार

chat bot
आपका साथी