Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में रविवार सुबह छाए बादल, कभी भी शुरू हो सकती है बारिश

Weather Forecast Ludhiana शहर में बादलों की वजह सुबह तापमान भी केवल 21 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो सुबह 11 बजे के बाद बारिश हो सकती है। हालांकि इस दाैरान हल्की बारिश ही होगी। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:57 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:58 AM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में रविवार सुबह छाए बादल, कभी भी शुरू हो सकती है बारिश
महानगर में रविवार सुबह माैसम का मिजाज बदला। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Weather Forecast Ludhiana: महानगर में रविवार सुबह माैसम का मिजाज अचानक बदल गया। पिछले 15 दिनों से शहर में तेज धूप निकल रही थी, जिससे तापमान लगातार बढ़ रहा था। हालांकि रविवार से मौसम बदल गया। क्योंकि सुबह ही बादलों ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया। सुबह सात बजे के करीब काले घने बादलों को देख लोगों के चेहरे खिल उठे। बादलों की वजह सुबह तापमान भी केवल 21 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो सुबह 11 बजे के बाद बारिश हो सकती है। हालांकि इस दाैरान हल्की बारिश ही होगी। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है।

यह भी पढ़ें-Punjab Power Crisis: पंजाब में कोयले की कमी से नहीं, कमजाेर मैनेजमेंट के कारण आया बिजली संकट: सुखबीर

शहर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के मुताबिक लो प्रेशर एरिया बनने की वजह से आंशिक तौर पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हुआ है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आज बादल छाए है। वहीं 18 अक्टूबर को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। दो दिनों तक धूप गायब रहने और बादलों और बारिश से मौसम एकाएक बदल जाएगा। इससे लाेगाें काे ठंड का अहसास होगा।

यह भी पढ़ें-Ludhiana Industry: पंजाब सरकार का पांच रुपये बिजली का वायदा नहीं हुआ पूरा, जानें कारण

राज्य में मानसून इस साल रहा मेहरबान

पंजाब में इस बार मानसून भी मेहरबान रहा था। पिछले कई सालाें के बाद इस बार जमकर बारिश से माैसम सुहावना बना हुआ है। आने वाले दिनाें में अगर बारिश हाेती है ताे इससे लाेगाें काे गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि फसल के लिए बारिश नुकसानदायक साबित हाे सकती है। इस समय धान की कटाई का सीजन चल रहा है। बारिश की आहट से किसानाें के चेहरे पर चिंता साफ देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें-Fraud In Ludhiana: शादी कर यूके ले जाने का झांसा देकर युवती से 43.25 लाख ठगे, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

chat bot
आपका साथी