Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह पारा पहुंचा 30 डिग्री सेल्सियस, गर्मी का बढ़ा प्रकाेप

Weather Forecast Ludhiana शहर में धूप ने लोगों को बेहाल कर रही हैं। लाेग कम ही घराें से बाहर निकल रहे हैं। पिछले कई दिनों से दोपहर के समय खिल रही धूप से गर्मी बढ़ रही है। इसके साथ ही बाजाराें में भी चहल-पहल कम है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 11:19 AM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 11:19 AM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह पारा पहुंचा 30 डिग्री सेल्सियस, गर्मी का बढ़ा प्रकाेप
महानगर में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। Weather Forecast Ludhiana: महानगर में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। सुबह ही पारा 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। रविवार को भी सुबह नौ बजे ही पारा 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। धूप काफी तेज रही। जो लोग घरों से बाहर थे, वह गर्मी और धूप से बेचैन दिखे जबकि अभी पूरी दोपहर बाकी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गर्मी अब और जोर पकड़ेगी और अप्रैल में पारा पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। आने वाले दिनाें में माैसम में बदलाव भी दिख सकता है।

यह भी पढ़ें-Farmers Protest: बरनाला में किसानों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष को बनाया बंधक, रेस्ट हाउस घेरकर नारेबाजी

घराें से कम निकल रहे लाेग

शहर में धूप ने लोगों को बेहाल कर रही हैं। लाेग कम ही घराें से बाहर निकल रहे हैं। पिछले कई दिनों से दोपहर के समय खिल रही धूप से गर्मी बढ़ रही है। इसके साथ ही बाजाराें में भी चहल-पहल कम है। इसके साथ ही शहर में नाइट कर्फ्यू के चलते भी बाजाराें में सन्नाटा पसरा हुआ है। गाैरतलब है कि लुधियाना में सबसे ज्यादा काेराेना के केस सामने आ रहे हैं। इसके चलते भी लाेग बाहर जाने से गुरेज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Coronavirus New Strain: सेहत विभाग को आशंका, लुधियाना में UK Strian के कारण बढ़े काेराेना के मरीज

फरवरी के बाद से ही बढ़ रहा तापमान

मौसम विभाग की प्रमुख डा. प्रभजोत कौर सिद्धू का कहना कि 51 साल में पहली बार ऐसा हुआ है, जब फरवरी में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वर्ष 1970 से 2020 तक कभी शहर का तापमान 30 डिग्री के पार नहीं गया था। आमतौर पर मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनाें में तेज गर्मी का प्रकाेप दिख सकता है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी