Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में ठंड बढ़ने से तापमान में आई गिरावट, खराब श्रेणी में AQI

Weather Forecast Ludhiana शहर में ठंड का प्रकाेप बढ़ने लगा है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के अनुसार 25 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। वैज्ञानिकों के अनुसार जब तक बारिश नही होगी स्मॉग का असर बरकरार रहेगा।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 09:40 AM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 12:56 PM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में ठंड बढ़ने से तापमान में आई गिरावट, खराब श्रेणी में AQI
इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के अनुसार 25 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Weather Forecast Ludhiana: शहर में ठंड का प्रकाेप लगातार बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान अब 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, वहीं वीरवार को भी तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं वायु गुणवत्ता (एयर क्वालिटी इंडेक्स) में अभी भी कोई सुधार नहीं हैं। वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खराब स्थिति में है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 266 रही। यह खराब श्रेणी में आती है।

स्मॉग की वजह से सुबह आसमान में धुंधला दिखाई दे रहा था। बता दें कि वायु गुणवत्ता सूचकांक ऐसा नंबर होता है, जिससे हवा की गुणवत्ता पता लगाया जाता है। एयर क्वालिटी इंडेक्स शून्य और 50 के बीच अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब,  301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री से खुद को ठगा महसूस कर रहे लुधियाना के उद्योगपति, घोषणा के बावजूद आए वैट असेसमेंट नोटिस

25 नवंबर तक मौसम रहेगा साफ

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के अनुसार 25 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। वैज्ञानिकों के अनुसार जब तक बारिश नही होगी, स्मॉग का असर बरकरार रहेगा। इसके साथ ही अगर बारिश नहीं हुई ताे प्रदूषण भी बढ़ने के आसार हैं। शहर में माैसम में ठंडक आने के साथ ही गर्म कपड़ाें की डिमांड बढ़ गई है। लाेग बाजाराें में गर्म कपड़ाें की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। पिछले साल काेविड के चलते काराेबार प्रभावित हुआ था। हालांकि इस साल दुकानदाराें काे अच्छे काराेबार की उम्मीद है। इसके अलावा सड़काें पर सुबह के समय ट्रैफिक कम ही रहता है। लाेग इस माैसम में बाहर जाने से गुरेज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Kangana के बयान पर गर्माई सियासत, कांग्रेस नेता मेहता बाेले-अभिनेत्री काे आजादी का सही इतिहास पढ़ाए भाजपा

chat bot
आपका साथी