Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह बढ़ी ठिठुरन, तापमान 15 डिग्री तक आया; जानें कैसा रहेगा 4 दिन माैसम

Weather Forecast Ludhiana माैसम वैज्ञानिकों के अनुसार 0-50 एक्यूआइ ठीक होता है वहीं 51 से 100 बीच एक्यूआइ औसत होता हैं। जबकि 101 से 200 बीच का मॉडरेट होता है। वहीं 201 से 300 खराब और 301 से 400 ज्यादा आइक्यू खराब हाेता है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 09:29 AM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 09:29 AM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह बढ़ी ठिठुरन, तापमान 15 डिग्री तक आया; जानें कैसा रहेगा 4 दिन माैसम
लुधियाना में ठंच का प्रकाेप बढ़ गया है। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Weather Forecast Ludhiana: शहर में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। तापमान में लगातार कमी आ रही है। सुबह ठिठुरन महसूस होने लगी है। मंगलवार सुबह आठ बजे अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था जबकि सोमवार को तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था। सुबह हवा की रफ्तार 2 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं शहर का वायु प्रदूषण 198 एक्यूआइ तक पहुंच गया है, जोकि सेहत के लिए सही नहीं है।

माैसम वैज्ञानिकों के अनुसार 0-50 एक्यूआइ ठीक होता है, वहीं 51 से 100 बीच एक्यूआइ औसत होता हैं। जबकि 101 से 200 बीच का मॉडरेट होता है। वहीं 201 से 300 खराब और 301 से 400 ज्यादा आइक्यू खराब और 400 से ज्यादा बेहद खतरनाक होता हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4 दिनों तक जिले में मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही बाजाराें में गर्म कपड़ाें की सेल अचानक बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें-Coronavirus Vaccination: लुधियाना में 21.8 प्रतिशत लोगों ने नहीं लगवाई वैक्सीन की दूसरी डाेज, जानें कारण

शहर के पार्कों में बढ़ने लगी भीड़

कुछ लोग इस मौसम का आनंद शहर के पार्कों में भीड़ जुट रही है। वहीं मंगलवार काे  भले ही दिन में तेज धूप निकली हुई हो लेकिन पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और वहां से शहर की ओर चल रही हवा की वजह से अभी सुबह और शाम के समय बढ़ी हुई है। लाेग धूप का आनंद ले रहे हैं। आने वाले दिनाें में शहर में सर्दी का प्रकाेप बढ़ने के आसार हैं। पंजाब में धान की कटाई पूरी हाेने वाली है। इस बार राज्य में माैसम मेहरबान नजर आ रहा है। यदि अब बारिश हाेती है ताे फसलाें काे नुकसान पहुंच सकता है। पंजाब की मंडियाें में अभी तक लाखाें टन धान की खरीद हाेनी बाकी है। ऐसे में बारिश का किसानाें काे डर सता रहा है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में उद्यमियों का अनाेखा प्रदर्शन, PM नरेन्द्र माेदी और गृह मंत्री अमित शाह की आरती उतारी

chat bot
आपका साथी