लुधियाना माैसम अपडेटः शहर की आबाेहवा साफ, एक्यूआइ घटकर 151 पर आया; जानें कैसा रहेगा 3 दिन माैसम

Weather Forecast Ludhiana पीएयू मौसम विभाग की हेड डा. प्रभजोत कौन के अनुसार धीरे-धीरे हवा की गुणवत्ता में सुधार आ रहा है। स्मॉग भी अब कम हो रही है। उन्होंने कहा कि दिसंबर के तीसरे सप्ताह मे स्मॉग से पूरी तरह से राहत मिल जाएगी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 09:44 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 09:44 AM (IST)
लुधियाना माैसम अपडेटः शहर की आबाेहवा साफ, एक्यूआइ घटकर 151 पर आया; जानें कैसा रहेगा 3 दिन माैसम
लुधियाना में अगले 3 दिन खिलेगी धूप। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Weather Forecast Ludhiana शहर में ठंड बढ़ने लगी है। वीरवार सुबह काे धूप खिल उठी। सुबह 8 बजे तापमान 11 डिग्री रहा। हालांकि हवा बंद होने से ठिठुरन से लाेगाें काे राहत मिली। वहीं दूसरी तरफ शहर की हवा की गुणवत्ता में भी काफी सुधार आया है। सुबह एक्यूआइ 111 रिकार्ड किया गया, जिसका मतलब है कि हवा में अब पल्यूटेट पार्टिकल कम रह गए हैं।

पीएयू मौसम विभाग की हेड डा. प्रभजोत कौन के अनुसार धीरे-धीरे हवा की गुणवत्ता में सुधार आ रहा है। स्मॉग भी अब कम हो रही है। उन्होंने कहा कि दिसंबर के तीसरे सप्ताह मे स्मॉग से पूरी तरह से राहत मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर से मौसम बदलेगा। बारिश हो सकती है। 13 दिसंबर को भी बादल छाए रहने की संभावना है। गाैतलब है कि बुधवार को भी दिन में तेज धूप रही। जिसकी वजह से पंजाब में अधिकतम व न्यूनतम तापमान ज्यादा रहे।

डा. प्रभजोत कौन ने कहा कि पिछले कई दिनों से दिन व रात के तापमान में एकाएक बढ़ोतरी व गिरावट देखी जा रही है। इससे फसलों के साथ बागों को भी नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह क्लाइमेट चेंज का असर हैं। डा. प्रभजोत कौर ने कहा कि आने वाले दिनों में भी तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें-जनरल रावत ने युवाओं को दिया था गुरु मंत्र, आसमां छूने की कोशिश करोगे तो चांद तारों तक पहुंच जाओगे

बुधवार काे यह रहा तापमान

दूसरी तरफ इंडिया मैट्रोलाजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के अनुसार अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री व अधिकतम तापमान 22.5 रहा। जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। लुधियाना में न्यूनतम तापमान सामान्य से चारडिग्री अधिक था। वहीं फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री रहा।जबकि पटियाला में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री रहा।

यह भी पढ़ें-ओमिक्रोन अलर्ट: पंजाब में स्वास्थ्य कर्मियाें की हड़ताल से आरटीपीसीआर जांच पर ‘ब्रेक’, 5 हजार सैंपल करने पड़े स्टोर

chat bot
आपका साथी