रेहड़ी-फड़ी वालों का जगराओं पुल पर प्रदर्शन, कब्जों को लेकर दर्ज पर्चे खारिज करने की मांग

रेहड़ी-फड़ी यूनियन के प्रधान बाल किशन पप्पी ने कहा कि पुलिस और निगम मिलकर उनके पेट पर लात मार रहे हैं। पुलिस तुरंत रेहड़ी-फड़ी वालों और दुकानदारों दर्ज पर्चे रद करे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 03:54 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 05:55 PM (IST)
रेहड़ी-फड़ी वालों का जगराओं पुल पर प्रदर्शन, कब्जों को लेकर दर्ज पर्चे खारिज करने की मांग
रेहड़ी-फड़ी वालों का जगराओं पुल पर प्रदर्शन, कब्जों को लेकर दर्ज पर्चे खारिज करने की मांग

लुधियाना, जेएनएन। पिछले दिनों सड़कों पर से अतिक्रमण हटाओं अभियान में हुई सख्ती के बाद सोमवार को करीब 150 रेहड़ी फड़ी वालों और दुकानदारों ने लुधियाना पुलिस व नगर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जगराओं पुल पर एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे। ये सभी उन पर सड़कों पर कब्जों को लेकर दर्ज पर्चे रद करने की मांग कर रहे थे। रेहड़ी-फड़ी यूनियन के प्रधान बाल किशन पप्पी ने कहा कि पुलिस और नगर निगम मिलकर उनके परिवारों के पेट पर लात मार रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस तुरंत रेहड़ी-फड़ी वालों और दुकानदारों दर्ज पर्चे रद करे। उन्होंने मांगें न मानी तो 31 जनवरी को लुधियाना बंद करने की चेतावनी दी।

रेहड़ी वालों के प्रदर्शन के बारे में पता चलते ही मौके पर जोनल कमिश्नर नीरज जैन पहुंच गए। उन्होंने विरोध कर रहे रेहड़ी वालों से बातचीत करके उन्हें शांत किया और धरना खत्म करवाया। मौके पर रेहड़ी वालों के समर्थन में अकाली नेता गुरदीप गोशा पहुंच गए थे।

जोनल कमिश्नर नीरज जैन ने प्रदर्शनकारियों को वीरवार 30 जनवरी को बैठक के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि आपस में बैठकर बातचीत से मामला सुलझाया लिया जाएगा। उधर, रेहड़ी-फड़ी यूनियन के प्रधान बाल किशन पप्पी ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 31 जनवरी से नगर नगिम और लुधियाना पुलिस के खिलाफ बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

बता दें कि पिछले दिनों पुलिस और नगर निगम ने शहर की मुख्य सड़कों पर कब्जे हटाने की मुहिम शुरू की थी। इसी के तहत कब्जा करने वाले रेहड़ी-फड़ी वालों और दुकानदारों को नोटिस भेजे गए थे। उन्होंने अतिक्रमण न करने के बारे में जागरूक किया गया था। हालांकि चेतावनी पर ध्यान न देने वाले करीब 31 रेहड़ी वालों और दुकानदारों पर पुलिस ने पर्चा दर्ज कर लिया था। ये सभी आज इसी के विरोध में जगराओं पुल पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी