नगर निगम ने रेहड़ी उठाई तो वेंडर ने दी आत्मदाह की धमकी

नगर निगम ने डीएमसी अस्पताल के बाहर छोले-कुलचे की रेहड़ी उठाई और रेहड़ी वाले से जुर्माना मागने लगे। रेहड़ी वाले ने जुर्माना जमा करवाने की बजाय वीडियो बनाई!

By Edited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 06:50 AM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 10:49 AM (IST)
नगर निगम ने रेहड़ी उठाई तो वेंडर ने दी आत्मदाह की धमकी
नगर निगम ने रेहड़ी उठाई तो वेंडर ने दी आत्मदाह की धमकी

जागरण संवाददाता, लुधियाना : नगर निगम ने डीएमसी अस्पताल के बाहर छोले-कुलचे की रेहड़ी उठाई और रेहड़ी वाले से जुर्माना मागने लगे। रेहड़ी वाले ने जुर्माना जमा करवाने की बजाय वीडियो बनाई और पार्षद सनी भल्ला पर अपनी रेहड़ी उठवाने का आरोप लगाया। वीडियो में जगदीश पासवान ने उसकी रेहड़ी न छोड़ने और पार्षद सनी भल्ला के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने की सूरत में आत्मदाह करने की बात कही।

रेहड़ी वाले ने आरोप लगाया कि पार्षद भल्ला ने जानबूझकर ही उसकी रेहड़ी हटवाई है और ऊपर से नगर निगम के कर्मचारी उससे चार माह की पर्ची कटवाने को कह रहे हैं। निगम कर्मी उससे 6400 रुपये माग रहे हैं। उसने वीडियो में यह भी कहा है कि वह इसकी शिकायत लेकर मेयर के पास गया तो मेयर ने भी उसकी बात नहीं सुनी। उसका कहना है कि रेहड़ी से ही उसके घर का खर्च चलता है और पार्षद के कहने पर उसकी रोजी-रोटी बंद हो गई। उसने कहा कि अगर रेहड़ी नहीं मिली तो वह आत्मदाह कर लेगा और इसके लिए पार्षद और मेयर जिम्मेदार होंगे। उधर उसने निगम कर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

अस्पताल के बाहर जाम लगता है इसलिए निगम ने हटवाई

पार्षद सनी भल्ला का कहना है कि लोगों की शिकायत आई थी कि डीएमसी अस्पताल के बाहर रेहड़ी वालों की वजह से जाम लगता है। कई बार एंबुलेंस फंसी रहती हैं। उन्होंने कहा कि उसके बाद निगम की टीम ने वहा पर कार्रवाई की। टीम ने एक नहीं बल्कि और भी रहेड़िया हटाई हैं।

chat bot
आपका साथी