Vegetables Price Hike: लुधियाना में सब्जियाें के दाम छू रहे आसमान, हरा प्याज बिक रहा 200 रुपये किलो; जानिए क्यों ...

पंजाब में हाे रही बारिश का असर फल-सब्जियाें के दामाें पर भी पड़ना शुरू हाे गया है। हालत यह है कि लुधियाना में धनिया भी 120-140 तक बिक रहा है। इसके साथ ही कई सब्जियाें के दाम लगातर बढ़ रहे हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:25 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:35 AM (IST)
Vegetables Price Hike: लुधियाना में सब्जियाें के दाम छू रहे आसमान, हरा प्याज बिक रहा 200 रुपये किलो; जानिए क्यों ...
हिमाचल और दिल्ली से आ रहा हरा प्याज़। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, [लेखराज ठाकुर]। Vegetables Price Hike: देश के कई हिस्साें में लगातार हो रही बारिश का असर अब लोगों के किचन बजट पर पड़ने लगा है। बारिश की वजह से सब्जियों के दाम एकाएक बढ़ गए हैं। इस समय हरा धनिया, हरा प्याज, पालक फुल गोभी, घीया टिंडा और मटर के दाम आसमान छू रहे हैं। खासकर सर्दी में 20-30 रुपये किलो वाला हरा प्याज मंडी में 200 रुपये किलो बिक रहा है।

लुधियाना में हरा प्याज हिमाचल और दिल्ली से आ रहा है। धनिया भी 120-140 तक बिक रहा है। पालक 50, मटर 80 और गोभी 70 रुपये बिक रही है। हालांकि वीरवार को टमाटर के दाम कुछ कम हुए और 40 से नीचे आए। इसके अलावा फलाें के दामाें में भी इजाफा देखने काे मिल रहा है। फल भी आम लाेगाें की पहुंच से दूर हाे रहे हैं।

हिमाचल में बारिश की वजह से कम आ रही सब्जी

हिमाचल में लगातार हो रही बारिश और रास्ते बंद होने की वजह से मंडियों में सब्ज़ी बहुत कम आ रही है । जो आ रही है वह भी बारिश से गीली होने की वजह से खराब आ रही । सब्जी कम आने की वजह से दाम भी काफी बढ़ गए हैं। वीरवार को फ़ुल गोभी 60-65 रुपये तक मंडी में बिक गई।

सब्ज़ी      होलसेल                 रिटेल

गोभी       60-65.                70-80

गाजर       20-25                30-35

मटर          60.                  80

घीया         40-45               55-60

भिंडी         24-28              40-50

हरा प्याज़  180                    200

टमाटर।     28-30               35-40

पालक।      40.                    50

मूली           25                       40

करेला      25-30                   40

शिमला मिर्च 25-30            40-50

बीन्स.     40-45.                 50-60

खीरा        45                     60

धनिया      100.              120-140

प्याज़          20-22            25-30

पता गोभी  20-25               30

यह भी पढ़ें-लुधियाना में कांग्रेस कार्यकर्ता ने खुदकुशी की, नवजोत सिद्धू के नाम आडियाे जारी किया, कहा- पार्टी में नहीं होती सुनवाई

chat bot
आपका साथी