Vegetable Prices Hike: लुधियाना में दो दिन के लिए सब्जी मंडी बंद, गली-मोहल्लों में चार से पांच गुना बढ़े दाम

पंजाब में वीकेंड लॉकडाउन के कारण सब्जी मंडी दो दिन बंद रहेंगी। ऐसे में बिचौलियों ने शुक्रवार को ही सब्जी कम दाम पर खरीद ली। अब बाजार में यह सब्जी तीन से चार गुणा दाम पर बिक रही है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 01:35 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 02:04 PM (IST)
Vegetable Prices Hike: लुधियाना में दो दिन के लिए सब्जी मंडी बंद, गली-मोहल्लों में चार से पांच गुना बढ़े दाम
मंडी बंद होने से चढ़े सब्जियों के दाम। जागरण

लुधियाना [डीएल डॉन]। कोविड-19 से निजात पाने के लिए 2 दिन के लिए सब्जी मंडी बंद है। शनिवार और रविवार को सब्जी मंडी बंद होने से व्यापारियों ने शुक्रवार को ही होलसेल खरीदारी कर ली। छोटे व्यापारी व रेहड़ी फड़ी वाले मौके का फायदा उठाकर गली मोहल्लों में सब्जी मनमाने दाम पर बेच रहे हैं। 

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंडी बोर्ड ने फ़िलहाल बहादुर के रोड स्थित नई सब्ज़ी मंडी में रिटेल सेल बंद की हुई है, लेकिन मंडी के बाहर कुछ दुकानदारों ने इसे लूट का लाइसेंस मान लिया है। मंडी से एक किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित पुरानी मंडी में सब्ज़ी तीन से चार गुना दाम पर बेची जा रही है। कोई विकल्प न होने की वजह से जहां आम लोगों को काफ़ी महंगे दाम पर सब्ज़ी ख़रीदने पड़ रही है, वहीं होलसेल मंडी में माल की निकासी न होने से जहां सब्जी काफी खराब हो रही है वहीं दाम भी काफी गिर चुके हैं। आढ़तियों और किसानों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है ।

सब्ज़ी      होलसेल रिटेल

गोभी         8-10     20-30

गाजर       8-10      25-30

मटर         50        100

घीया         8-10      25-30

भिंडी        24-28    50-60

मूली        5-6         20

करेला      13-15     30-40

शिमला मिर्च 5         20-30

बीन्स.      20-25       40-50

खीरा सीडलेस 15        30-40

खीरा देसी    5-10      20-25

धनिया       10          60

आलू           8            20

प्याज़        18-20      25-30

नींबू          50-60    100-140

अदरक      25-30     60-80

पता गोभी    4-5.     20-25

बैंगन      5-6      20-30

हरी मिर्च     15-16     60-70

टमाटर     7-8      30-40

महंगी सब्जी बेचने वालों पर करेंगे कार्रवाई: सेक्रेटरी

इस बारे में लोकल मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी टेक बहादुर ने बताया कि दुकानदारों को महंगी सब्ज़ी नहीं बेचने दी जाएगी। वह खुद मार्केट में रेट चेक करवाएंगे और अगर कोई बहुत महंगी सब्ज़ी बेचता पकड़ा गया तो उसके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी ।

अभी नहीं खुलेगी फड़ियां

सेक्रेटरी ने बताया कि अभी मंडी में रिटेल काम बंद ही रहेगा और इसे सख़्ती से लागू करवाया जाएगा। किसी को भी मंडी में रिटेल सामान नहीं बेचने दिया जाएगा ।

——-

रिटेल सामान बेचते लोगों को पुलिस ने पकड़ा, बाद में छोड़ा

मंडी में रिटेल सब्ज़ी बेच रहे कुछ लोगों को पुलिस थाने ले गई। बाद में चेतावनी देकर उन्हें छोड़ा।  

chat bot
आपका साथी