श्री आत्मानंद जैन सभा का वात्साल्य समारोह जैन स्कूल प्रांगण में आज

गच्छाधिपति श्रुत भास्कर आचार्य भगवंत श्रीमद विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर महाराज सा.के सुशिष्य गणिवर्य श्री धर्मरत्न विजय जी महाराज आदि ठाणा-2 के शुभ व पावन निश्रा में एसएएन जैन स्कूल दरेसी के प्रांगण में साधार्मिक वात्सल्य समारोह का आयोजन 26 सितंबर दिन रविवार को दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 02:07 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 02:07 AM (IST)
श्री आत्मानंद जैन सभा का वात्साल्य समारोह जैन स्कूल प्रांगण में आज
श्री आत्मानंद जैन सभा का वात्साल्य समारोह जैन स्कूल प्रांगण में आज

संस, लुधियाना - गच्छाधिपति श्रुत भास्कर आचार्य भगवंत श्रीमद विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर महाराज सा.के सुशिष्य गणिवर्य श्री धर्मरत्न विजय जी महाराज आदि ठाणा-2 के शुभ व पावन निश्रा में एसएएन जैन स्कूल दरेसी के प्रांगण में साधार्मिक वात्सल्य समारोह का आयोजन 26 सितंबर दिन रविवार को दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगा। पर्वाधिराज पर्व पर्यूषण के अंतर्गत शिरोमणि संघ लुधियाना के सानिध्य में होगा। समारोह को लेकर शहर के गणमान्यों को श्री आत्मानंद जैन सभा के तत्वाधान में निमंत्रण पत्र दिए गए। इसी क्रम में शनिवार को अश्वनी जैन बिटटू, भरत भूषण जैन की अगुवाई में एस एस जैन सभा सिविल लाइंस अध्यक्ष अरिदमन जैन, सुभाष जैन, प्रमोद जैन आदि को निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर सभा सदस्यों ने समारोह में अपनी उपस्थिति के लिए आश्वासन दिया। इस अवसर पर संजय जैन एमसंस ने कहा कि समारोह का लाभार्थी परिवार धार्मिक कार्यों में सदैव अग्रणी लाला शादी लाल, विजय कुमार, सतीश जैन, भूषण जैन, अश्वनी जैन बिटटू, इंद्रपाल, अभिनव जैन, शुभम जैन राम नगर वाले परिवार मैसर्ज वी.एस ओसवाल, मैसर्ज वीएसआर क्लैक्शन वालों ने लिया। समारोह श्री आत्मानंद जैन सभा लुधियाना के तत्वाधान में होगा।

इस अवसर पर एस एस जैन सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन महावीर, महामंत्री प्रमोद जैन, फूलचंद जैन, रविदर जैन भ्राता, अश्वनी जैन बिट्टू, संजय जैन एमसंस, अशोक जैन मनीष, चंद्रेश जैन आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी