वाल्मीकि सेवक संघ ने निकाली प्रभात फेरी

वाल्मीकि सेवक संघ (रजि) ने भगवान वाल्मीकि महाराज के पावन प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में मोहल्ला वाल्मीकि नगर इस्लाम गंज में विक्की सहोता की अगुआई में विशाल प्रभातफेरी निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:20 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:20 PM (IST)
वाल्मीकि सेवक संघ ने निकाली प्रभात फेरी
वाल्मीकि सेवक संघ ने निकाली प्रभात फेरी

जासं, लुधियाना : वाल्मीकि सेवक संघ (रजि:) ने भगवान वाल्मीकि महाराज के पावन प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में मोहल्ला वाल्मीकि नगर इस्लाम गंज में विक्की सहोता की अगुआई में विशाल प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी की शुरुआत भगवान वाल्मीकि की आराधना के साथ की गई।

प्रभातफेरी में भगवान वाल्मीकि महाराज की पालकी में रखी ज्योति पावन वाल्मीकि तीर्थ श्री अमृतसर साहिब से लाई गई थी। प्रभातफेरी में भगवान वाल्मीकि जी का स्वरूप और पालकी की सजावट देखने योग्य थी। प्रभातफेरी मोहल्ला वाल्मीकि नगर इस्लाम गंज में स्थित भगवान वाल्मीकि ब्रह्मल्य से शुरू हुई। जो हबीब गंज से होते हुए, गुरुद्वारा श्री शीश गंज, उच्च टिब्बा, गोपाल मंदिर, खुही वाली गली, सांसी मोहल्ला बाबा रामदेव मंदिर से होकर अमरपुरा गुरुद्वारा साहिब पहुंची। जहां महा रुद्राक्ष क्लब के चेयरमैन अश्वनी टंडन और उनकी टीम ने प्रभातफेरी का स्वागत किया। उसके बाद प्रभातफेरी अजीत नगर से होते हुए किदवई नगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह राजू बाबा के घर में संपन्न हुई। प्रभातफेरी में भगवान वाल्मीकि जी के भजनों का गुणगान एवी गिल द्वारा किया गया। इस अवसर पर समूह इलाका निवासी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी