वार्ड 13 में 170 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन

वार्ड नंबर 13 की पार्षद अनीता सभ्रवाल और ब्लाक कांग्रेस जगराओं के प्रधान रविदर कुमार सभ्रवाल द्वारा वार्ड 13 में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:46 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:46 PM (IST)
वार्ड 13 में 170 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन
वार्ड 13 में 170 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन

संवाद सहयोगी, जगराओं : वार्ड नंबर 13 की पार्षद अनीता सभ्रवाल और ब्लाक कांग्रेस जगराओं के प्रधान रविदर कुमार सभ्रवाल द्वारा वार्ड 13 में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इसमें डाक्टरों की टीम ने 170 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई। प्रधान सभ्रवाल ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सभी को वैक्सीनेशन जरूर लगवानी चाहिए। इस मौके पूर्व पार्षद बबली सभ्रवाल, समाजसेवी राजेश कत्याल, बिंट्टू सभ्रवाल, कमल वर्मा, डा. प्रदीप जिदल, सन्नी सभ्रवाल, डा. राकेश भारद्वाज, बबलू वर्मा, अंकुश अरोड़ा, भोला जैन, विजय सभ्रवाल, बबलू, हैप्पी जैन, संजीव लूंबा, विवेक जिदल, टीटू बजाज, प्रिस मलिक और सिविल अस्पताल से टीम से वीरपाल, निक्की, मनदीप और कमलजीत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी