केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी सोमप्रकाश का अाराेप-पंजाब सरकार ने राशन वितरण में किया घोटाला

कोविड काल में राशन वितरण में बड़ा घोटाला हुआ है। यह शब्द केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी सोमप्रकाश ने लुधियाना में कहे।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 08:56 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 08:56 AM (IST)
केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी सोमप्रकाश का अाराेप-पंजाब सरकार ने राशन वितरण में किया घोटाला
केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी सोमप्रकाश का अाराेप-पंजाब सरकार ने राशन वितरण में किया घोटाला

लुधियाना, जेएनएन। कोविड काल में केंद्र की तरफ से राज्य सरकार को हर तरह से मदद दी गई। केंद्र सरकार की तरफ से काफी मात्रा में राशन राज्य सरकार को दिया गया लेकिन उसका वितरण नहीं किया गया। यही नहीं राशन वितरण में बड़ा घोटाला हुआ है। यह शब्द केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी सोमप्रकाश ने लुधियाना में कहे। वह भाजपा के प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता के घर उनके पिता की माैत पर अफसोस जाहिर करने आए थे।

सोमप्रकाश ने कहा कि केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान ने ट्वीट करके सभी को बताया कि किस राज्य सरकार ने कोविड काल में केंद्र की तरफ से भेजे गए राशन का उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राशन बांटने में पूरी तरह से विफल रही है, जिससे जरूरतमंद लोग परेशान रहे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि फसलों की एमएसपी तय करने के लिए बने कानून का अकाली दल विरोध नहीं कर रहा है। कांग्रेस पार्टी सिर्फ किसानों को भ्रमित करना चाहती है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी