लुधियाना में छह वर्षीय भतीजी से चाचा ने अकेला पाकर की छेड़छाड़, मां ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत

शहर में अपनी छह वर्षीय भतीजी के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ करना चाचा काे भारी पड़ गया। बच्ची ने सारी बात अपने परिवार वालों को बताई तो थाना सदर की पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 02:36 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 02:36 PM (IST)
लुधियाना में छह वर्षीय भतीजी से चाचा ने अकेला पाकर की छेड़छाड़, मां ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत
छह वर्षीय भतीजी के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। शहर में अपनी छह वर्षीय भतीजी के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ करना चाचा काे भारी पड़ गया। बच्ची ने सारी बात अपने परिवार वालों को बताई तो शिकायत थाना सदर की पुलिस को दर्ज करवाई गई। पुलिस ने बच्ची की मां के बयानों पर गांव नारंगवाल खुर्द निवासी हरपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता बच्ची की मां ने बताया कि आरोपित उसका देवर है।

 एक साल पहले भी की थी गलत हरकतें

करीब एक साल पहले भी उसने उसकी छह वर्षीय बेटी से गलत हरकतें की थी। लेकिन उस समय उसके पति ने यह बात किसी को बताने से रोका था। आरोपित फिर भी बाज ना आया। 3 जून को आरोपित उसकी बेटी को अपने कमरे में ले गया और वहां उससे गलत तरीके से छेड़छाड़ की। बच्ची ने सारी घटना अपने परिवार को बताई। पुलिस ने आरोपित को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। आराेपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उसे किसी भी कीमत भी बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें-कार में 25 ग्राम हेरोइन लेकर जाता गिरफ्तार

एंटी स्मगलिंग सेल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव रजा पुर स्थित सतलुज बांध पर दबिश देकर कार सवार तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन तथा इलेक्ट्रानिक कंडा बरामद हुआ। आरोपित के खिलाफ थाना लाडोवाल में केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। उसे वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा। इंस्पेक्टर यशपाल शर्मा ने बताया कि आरोपित की पहचान गांव नवां रजापुर निवासी स्वर्ण सिंह उर्फ बब्बी के रूप में हुई।

एएसआइ मेजर सिंह को बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि आरोपित सतलुज बांध के पास अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर ग्राहकों को हेरोइन की डिलीवरी देने के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर दबिश देकर उसे काबू कर लिया गया। उसका नेटवर्क खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें-पंजाब के Halwara International Airport टर्मिनल का अगस्त में शुरू होगा निर्माण, एयरपोर्ट अथाॅरिटी को भेजा डिजाइन

chat bot
आपका साथी