लुधियाना में मामा ने किया नाबालिग भांजी से दुष्कर्म, तीन महीने की प्रेग्नेंट हाेने पर पता चली घटना

थाना सिधवांबेट के अधीन एक गांव की नाबालिग लड़की काे उसके मामा ने ही हवस का शिकार बना डाला। लड़की थाना हठूर क्षेत्र के एक गांव में अपनी चाची के मुंह बोले भाई के घर गई हुई थी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 09:58 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 09:58 AM (IST)
लुधियाना में मामा ने किया नाबालिग भांजी से दुष्कर्म, तीन महीने की प्रेग्नेंट हाेने पर पता चली घटना
लुधियाना में मामा ने किया नाबालिग भांजी से दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)

जगराओं, (लुधियाना) जेएनएन। थाना सिधवांबेट के अधीन एक गांव की नाबालिग लड़की काे उसके मामा ने ही हवस का शिकार बना डाला। लड़की थाना हठूर क्षेत्र के एक गांव में अपनी चाची के मुंह बोले भाई के घर गई हुई थी। यहां पर आराेपित ने 16 वर्ष की इस नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया।

इस बात का पता तब चला जब लड़की 3 महीने की प्रेग्नेंट हो गई। उसने इस संबंध में अपने पिता को बताया तो पीड़ित लड़की के पिता के बयान पर 25 वर्षीय आरोपित संदीप सिंह के खिलाफ थाना हठूर में धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना हठूर की प्रभारी सब इंस्पेक्टर अर्षप्रीत कौर ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां की मृत्यु हुई हो चुकी है और उसकी चाची उसकी संभाल करती थी। मंगलवार को लड़की का मेडिकल करवाया जाएगा। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-25 ग्राम हेराेइन समेत एक गिरफ्तार

लुधियाना। पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल टीम ने 25 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 7 में केस दर्ज करके पूछताछ की जा रही है। आरोपित को मंगलवार अदालत में पेश किया जाएगा। इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि उसकी पहचान ताजपुर रोड स्थित ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी किशन उर्फ लल्लू के रूप में हुई।

एएसआई जगतार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर ताजपुर राेड स्थित संजय गांधी कालोनी स्थित शराब के ठेके के पास दबिश देकर उसे काबू किया। पूछताछ में उसने बताया कि पहले वो मेहनत मजदूरी का काम करता था। बाद में हेरोइन का नशा करने लगा। नशे की पूर्ति के लिए वो हेरोइन बेचने लगा। उसके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 7 तथा बस्ती जोधेवाल में हत्या प्रयास, चोरी तथा नशा तस्करी के पहले से 4 केस दर्ज हैं। वो हैबोवाल के दुर्गा पुरी स्थित गली नंबर 13 में रहने वाले सतिंदर सिंह उर्फ विक्की से उक्त हेरोइन लाकर आगे बेचा करता था।

chat bot
आपका साथी