लुधियाना में नाबालिग लड़की काे 2 युवकों ने बनाया हवस का शिकार, एक आराेपित गिरफ्तार

साहनेवाल में दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की काे हवस का शिकार बना डाला। घटना का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग ने परिवार को जानकारी दी। थाना साहनेवाल पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 03:44 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:12 AM (IST)
लुधियाना में नाबालिग लड़की काे 2 युवकों ने बनाया हवस का शिकार, एक आराेपित गिरफ्तार
लुधियाना के साहनेवाल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)

संवाद सहयाेगी, लुधियाना।  Misdeed in Ludhiana साहनेवाल में दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की काे हवस का शिकार बना डाला। घटना का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग ने परिवार को घटना की जानकारी दी। थाना साहनेवाल पुलिस ने 2 आराेपिताें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की पहचान रंगवाज कालोनी निवासी अनिल व गांव नत निवासी मुजमिल हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस एक आराेपित मुजमिल हुसैन को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

साहनेवाल की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी मां एक कंपनी में काम करती है। 3 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपनी मां से मिलने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे आरोपित अनिल मिला जोकि उनके घर के पास ही रहता है। वह उसे घुमाने का बहाना बनाकर साइकिल पर गांव नत के पास पराली के लगे ढेरों के बीच ले गया। जहां उसने गलत हरकतें कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित मुजमिल वहां से गुजर रहा था। जिसने भी रुक कर उसे धमकियां देने लगा और जबरदस्ती उक्त युवक ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें-पंजाब के मुक्तसर में बेअदबी मामले में आराेपित डेरा प्रेमी की हत्या, बाइक सवाराें ने चाय पत्ती मांगने के बहाने सिर में मारी गोली

वारदात के बाद बनाया वीडियाे

पीड़िता ने बताया कि उसके बाद अनिल उसे साइकिल पर ही घर वापस लेकर जाने लगा तो आरोपित मुजमिल ने उसकी मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। घर पहुंच कर उसने सारी बात अपने परिवार को बताई, जिसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर दूसरे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आराेपित की तलाश कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में नौकरी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिला दिया वारदात काे अंजाम

chat bot
आपका साथी