संदिग्ध परिस्थितियों में दो महिलाएं लापता, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Ludhiana News

हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर भी महिलाओं का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने उन्हें अगवा कर बंधक बनाने के आरोप में केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Fri, 28 Feb 2020 01:51 PM (IST) Updated:Fri, 28 Feb 2020 01:51 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में दो महिलाएं लापता, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Ludhiana News
संदिग्ध परिस्थितियों में दो महिलाएं लापता, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। शहर के विभिन्न इलाकों में रहने वाली दो महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अब अज्ञात लोगों के खिलाफ उन्हें अगवा कर बंधक बनाने के आरोप में केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

थाना डिवीजन नंबर-5 पुलिस ने जनकपुरी की गली नंबर-5 निवासी राजेश कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसकी पत्नी राजकुमारी (38) पीडब्ल्यूडी विभाग में बेलदार की नौकरी करती है। रोज की तरह 6 दिसंबर की सुबह वो घर से काम पर गई, मगर लौट कर नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा कर बंधक बना रखा है।

उधर, थाना दुगरी पुलिस ने पखोवाल रोड के निर्मल इंक्लेव की बसंत सिटी निवासी गुरमीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 2 महीने पहले उसकी भाभी हरदीप कौर (40) का एक्सीडेंट हुआ था। जिससे उसके घुटने में फ्रेक्चर हो गया था। 27 फरवरी को वो घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चली गई और लौट कर नहीं आई। उसे शक है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसका अपहरण करके उसे बंधक बना रखा है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी