ग्राहक को नशे की डिलीवरी करने जा रही दो महिलाएं पकड़ी, आधा किलो अफीम बरामद

बीते दिनों जहरीली शराब पीने से हुए मौतों के बाद पुलिस ने नशा तस्करों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है और तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 02:52 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 02:52 PM (IST)
ग्राहक को नशे की डिलीवरी करने जा रही दो महिलाएं पकड़ी, आधा किलो अफीम बरामद
ग्राहक को नशे की डिलीवरी करने जा रही दो महिलाएं पकड़ी, आधा किलो अफीम बरामद

लुधियाना, जेएनएन। पुलिस ने दो महिलाओं को आधा किलो अफीम के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में दो अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमृतपाल सिंह ने बताया कि वह गश्त के दौरान धूरी लाइन के पास मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो महिलाएं शहर में अफीम की तस्करी कर रही हैं। पुलिस ने दोनों को काबू कर उनके पास से आधा किलो अफीम बरामद की है।

दोनों आरोपितों की पहचान बलजीत कौर निवासी मॉडल टाउन और सरबजीत कौर निवासी कमला नगर के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में आपराधिक मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर शुरू कर दी है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी