Smuggling In Ludhiana: लुधियाना में 8 पेटी शराब व आटो रिक्शा समेत 2 तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
Smuggling In Ludhiana नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक तस्कर फरार होने में सफल हाे गया।
जासं, लुधियाना। Smuggling In Ludhiana: नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते 24 घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक तस्कर फरार होने में सफल हाे गया। आराेपिताें के कब्जे से 8 पेटी शराब व एक आटो रिक्शा बरामद किया है। थाना जमालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव झाबेवाल-रामगढ़ रोड पर बनी नई कालोनी में दबिश देकर 4 पेटी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया जबकि उसका साथी पुलिस को देख कर फरार हाे गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके फरार हुए आरोपित की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें-Punjab Power Crisis: पंजाब में कोयले की कमी से नहीं, कमजाेर मैनेजमेंट के कारण आया बिजली संकट: सुखबीर
नाकाबंदी के दौरान आराेपित चढ़े पुलिस के हत्थे
एएसआइ परमजीत सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित गांव रामगढ़ की सरपंच कालोनी निवासी छाेटू कुमार है। जबकि फरार हुआ आरोपित उसी गांव में रहने वाला पप्पू कुमार है। उधर, थाना पीएयू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव मलकपुर के हंबड़ां रोड इलाके में की गई नाकाबंदी के दौरान आटो रिक्शा पर 4 पेटी शराब लेकर जा रहे तस्कर को गिरफ्तार किया। एएसआइ ज्ञान सिंह ने बताया कि उसकी पहचान चंद्र नगर के हरगोबिंद नगर की गली नंबर 3 निवासी किरवी कुमार के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें-लुधियाना के बाबा दीप सिंह नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड, अड्डा संचालिका समेत 6 गिरफ्तार
यह भी पढ़ें-दहेज उत्पीड़न के आरोप में ससुराली नामजद
शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आराेप में ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआई अश्विनी कुमार ने बताया कि आरोपितों की पहचान मोहाली के जीरकपुर स्थित मन्नत कालोनी निवासी जोबनप्रीत सिंह, उसकी मां बलविंदर कौर तथा बहन कोमल रंधावा के रूप में हुई। पुलिस ने संतोख नगर की गली नंबर 4 निवासी रितु वर्मा की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।
अपने बयान में उसने बताया कि अक्टूबर 2017 में उसकी शादी आरोपित जोबनप्रीत के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपितों ने उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। जिसके चलते उसे पुलिस की शरण में जाना पड़ा।