Road Accident In Ludhiana: लुधियाना में सड़क हादसों में दो लाेगाें की गई जान, दो घायल

Road Accident In Ludhiana विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने अब आरोपित वाहन चालकों पर चार केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 01:27 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 01:27 PM (IST)
Road Accident In Ludhiana: लुधियाना में सड़क हादसों में दो लाेगाें की गई जान, दो घायल
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने अब आरोपित वाहन चालकों पर चार केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।साहनेवाल इलाके में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कार सवार युवक की मौत हो गई। थाना साहनेवाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान संगरूर के गांव खेतला निवासी जसविंदर सिंह (30) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पिता तेजा सिंह की शिकायत पर उक्त केस दर्ज किया।

अपने बयान में उसने बताया कि 16 सितंबर को उसका बेटा अपने दोस्त के साथ उसकी कार में जालंधर से संगरूर लौट रहा था। जिमींदारा ढाबे के सामने पुल पर किसी वाहन द्वारा टक्कर मारने पर वह चलती कार में से बाहर आ गिरा, जिससे माैके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्यासपुरा के डाबा कट इलाके में ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल हो गया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अब थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू की है।

हवलदार मनदीप सिंह ने कहा कि मृतक की पहचान न्यू शिमला पुरी के बसंत नगर निवासी सुरिंदर कुमार (48) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके भाई विरेंद्र मिश्रा की शिकायत पर उक्त केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 17 सितंबर को वो अपने भाई सुरिंदर के साथ साइकिल पर सवार होकर ग्यासपुरा से शेर पुर की और जा रहा था। उसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उसके भाई को कुचल दिया। सिविल अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

सीएमसी अस्पताल के बाहर कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसआई इंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पहचान ईसा नगरी की साधु सुंदर सिंह कालोनी की गली नंबर 6 निवासी बिनहर मसीह के रूप में हुई। थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने उसकी पत्नी सुनीता की शिकायत पर ब्राउन रोड निवासी इरविंद सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 14 सितंबर को उसके पति अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर सीएमसी अस्पताल में ड्यूटी पर जा रहे थे। उसी दौरान आरोपित ने अपनी कार से उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वो घायल हो गए।

दुगरी इलाके में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया।

अब थाना दुगरी पुलिस ने दुगरी फेस-2 निवासी गौरव शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि घायल की पहचान पासी नगर की गली नंबर 22 निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई। अपने बयान में उसने बताया कि 14 सितंबर को वो अपने दोस्त कमलजीत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। जैसे ही वाे लोग दुगरी फेस- 2 इलाके में पहुंचे, आरोपित ने अपनी कार से उसे टक्कर मार दी।

chat bot
आपका साथी