Kidnapping In Ludhiana: लुधियाना में नाबालिग समेत दो लोग लापता, अपहरण की आशंका

Kidnapping In Ludhiana लुधियाना शहर के विभिन्न इलाकों से नाबालिग समेत दो लोग संदिग्ध परिस्थितियाें में लापता हो गए। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर भी जब उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 12:23 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 12:23 PM (IST)
Kidnapping In Ludhiana: लुधियाना में नाबालिग समेत दो लोग लापता, अपहरण की आशंका
नाबालिग समेत दो लोग संदिग्ध परिस्थितियाें में लापता हो गए। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। Kidnapping In Ludhiana: शहर के विभिन्न इलाकों से नाबालिगा समेत दो लोग संदिग्ध परिस्थितियाें में लापता हो गए। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने बाजड़ा कालोनी निवासी राज कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 1 जून के दिन उसके पिता विशाल उर्फ बाबा काला (56) अपनी जालंधर निवासी बहन के घर जाने के लिए निकले थे। मगर न तो वो वहां पहुंचे और न ही घर लौट कर आए। उसे शक है कि किसी ने अपने निजी फायदे के लिए उन्हें अगवा करके बंधक बना रखा है।

उधर, थाना हैबोवाल पुलिस ने चंद्र नगर की चिट्टी कोठी इलाके में रहने वाले ब्रहमा की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 11 जून की सुबह 9 बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी नेहा देवी बाजार से सामान खरीदने के लिए गई और लौट कर घर वापस नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।

यह भी पढ़ें-संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

ताजपुर रोड की विश्वकर्मा कालोनी इलाके में रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया। उसका पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान विश्वकर्मा कालोनी निवासी 23 वर्षीय आरती के रूप में हुई। पुलिस को दिए बयान में उसके पति पिंटू कुमार ने बताया कि वो यहां हौजरी फैक्ट्री में लेबर का काम करता है। आरती मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती के थाना गोंड के गांव चाना की रहने वाली है। चार साल पहले दोनों की शादी हुई थी। जिससे उनकी तीन साल की एक बेटी है। चार महीने पहले आरती की बहन प्रतिभा उनके पास रहने के लिए यहां आ गई थी। वह लोग पहले गुरु अर्जुन देव नगर में किराए के घर में रहते थे। एक सप्ताह पहले ही वो लोग विश्वकर्मा कालोनी के उस मकान में शिफ्ट हुए थे।

शनिवार रात सबने खाना खाया और सो गए। रात करीब 1 बजे उसकी आंख खुली, उसने आरती को आवाज लगाई, मगर उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। उसे हिला कर देखा तो वो बेसुध थी। उसने प्रतिभा को बुलाया और आरती को लेकर अस्पताल गया। वहां डाक्टर ने उसे देखते ही मृत करार दे दिया। सुरेश ने कहा कि आरती के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी