Fraud In Ludhiana: स्टडी वीजा पर लंदन भेजने का झांसा देकर दो लाेगाें ने चार लाख ठगे

Fraud In Ludhiana स्टडी वीजा पर लंदन भेजने का झांसा देकर दो आरोपितों ने 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर डाली। पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने दो आरोपितों को नामजद कर तलाश शुरू कर दी है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 03:33 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 03:33 PM (IST)
Fraud In Ludhiana: स्टडी वीजा पर लंदन भेजने का झांसा देकर दो लाेगाें ने चार लाख ठगे
स्टडी वीजा पर लंदन भेजने का झांसा देकर लाखाेंं की ठगी। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। Fraud In Ludhiana: स्टडी वीजा पर लंदन भेजने का झांसा देकर दो आरोपितों ने 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर डाली। पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने दो आरोपितों को नामजद कर तलाश शुरू कर दी है। उनके नाम जगप्रीत सिंह व कृष्णा नगर निवासी गुरप्रीत सिंह है। शिकायतकर्ता ब्रह्मपुरी पुराना बाजार निवासी अमित धीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी को विदेश भेजना था।

आरोपितों ने उसकी बेटी को स्टडी वीजा पर लंदन भेजने का झांसा दिया और 4 लाख रुपये हासिल कर लिए। पैसे लेने के बाद भी उन्होंने उनकी बेटी को बाहर नहीं भेजा। बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी जब जब काम ना बना तो शिकायत उसने पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें-Google Map पर पटियाला के YPS Chauk का नाम बदलकर रखा 'बेरोजगारां लई डांगां वाला चौक', साइबर सेल ने कराया ठीक

सहेली से मिलने आई नाबालिग अगवा, केस दर्ज

अपनी सहेली से मिलने गई एक नाबालिक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में अगवा हो गई। जिसके परिवार की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी एक 15 वर्षीय बेटी है। जोकि 29 जुलाई की दोपहर अपनी सहेली से मिलने गई थी। काफी समय तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। अंत में शिकायत थाना पुलिस को दर्ज करवाई गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे शक है कि उसकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपनी हिरासत में रखा हुआ है।

यह भी पढ़ें-भटूरे लेने गई महिला, कार से तीन बच्चाें काे लेकर भाग निकले दाे चाेर, लाेगाें ने पकड़ की जमकर धुनाई; देखें तस्वीरें

chat bot
आपका साथी