लुधियाना में चोरी की वारदातें करने वाले 2 लोग गिरफ्तार, रिमांड हासिल कर पूछताछ में जुटी पुलिस

शहर में लोगों के घरों में घुस कर चोरी की वारदातें करने वाले दो चोरों को थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आराेपिताें के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 04:10 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 04:10 PM (IST)
लुधियाना में चोरी की वारदातें करने वाले 2 लोग गिरफ्तार, रिमांड हासिल कर पूछताछ में जुटी पुलिस
लुधियाना में घराें में चाेरियां करने वाले 2 लाेग गिरफ्तार। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। शहर में लोगों के घरों में घुस कर चोरी की वारदातें करने वाले दो चोरों को थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आराेपिताें के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। आरोपितों पर केस दर्ज करके रविवार उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से एक दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। एएसआई भजन लाल ने बताया कि आरोपितों की पहचान ढोलेवाल पुल के पास रहने वाले मुन्नी लाल तथा सलेट टाबरी निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई।

पुलिस को शनिवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित घरों में घुस कर चोरी की वारदातें करते हैं। आज भी चोरी का सामान बेचने की फिराक में पुरानी जेल रोड के पास खड़े हैं। सूचना के आधार पर वहां दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक पावर बैंक, एक बुफर तथा दो सेट स्पीकर बरामद किए गए। भजन सिंह ने कहा कि दोनों आरोपितों का पुराना रिकार्ड चेक किया जा रहा है। उनसे की जा रही पूछताछ में अहम खुलासे हाेने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-दहेज उत्पीड़न मामले में पति पर केस

लुधियाना। शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ विपन कुमार ने बताया कि उसकी पहचान मोती नगर की बाबा गज्जा जैन कालोनी निवासी विधान काेहली के रूप में हुई। पुलिस ने मोती नगर स्थित गलाडा फ्लैट्स में रहने वाली आरती काेहली की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 14 फरवरी 2019 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर उसने उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसके चलते उसे पुलिस की शरण में जाना पड़ा।

chat bot
आपका साथी