लुधियाना का बाल आब्जर्वेशन होम फिर चर्चा में आया, बाथरूम से 2 आइफाेन हुए बरामद

शिमला पुरी स्थित बाल आब्जर्वेशन होम में किशोर बंदी के साथ हुए कुकर्म का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि वहां से दो आई फोन मिलने के बाद अंदर की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवालिया निशान लग गए।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 11:57 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 11:57 AM (IST)
लुधियाना का बाल आब्जर्वेशन होम फिर चर्चा में आया, बाथरूम से 2 आइफाेन हुए बरामद
शिमला पुरी स्थित बाल आब्जर्वेशन होम में दो आईफोन बरामद। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। शिमला पुरी स्थित बाल आब्जर्वेशन होम में किशोर बंदी के साथ हुए कुकर्म का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था, कि वहां से दो आई फोन मिलने के बाद अंदर की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवालिया निशान लग गए। अब थाना शिमला पुरी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।  एएसआइ हरबंस सिंह ने बताया कि उक्त केस बाल आबजर्वेशन होम के सुपरिंटेंडेंट तरुण अग्रवाल की शिकायत पर दर्ज किया गया।

पुलिस को भेजी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि सोमवार बाल आबजर्वेशन होम की सफाई के दौरान सफाई कर्मचारियों को बाथरूम में पड़े गोल्डन कलर के दो आईफोन बरामद हुए। जाे किसी बाल कैदी ने वहां रखे थे। हरबंस सिंह ने कहा कि जांच पड़ताल में पता लगाया जाएगा कि वो मोबाइल वहां किसने रखे थे। इसके अलाव वो फोन बाल आबजर्वेशन होम के अंदर तक कैसे पहुंचे।

यह भी पढ़ें-कारीगरों ने चुराई हजारों रुपये की असेसरीज

लुधियाना। मकान में पत्थर व कारपेट लगाने का काम कर रहे कारीगरों ने हजारों रुपये कीमत की असेसरीज चोरी कर ली। मगर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर उनकी चोरी पकड़ी गई। अब थाना सलेम टाबरी पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ सतनाम सिंह ने बताया कि उनकी पहचान इंदिरा कालोनी निवासी सुनील कुमार तथा लोहारा के रेहड़ू साहिब रोड निवासाी सुग्रीम के रूप में हुई।

पुलिस ने सिल्वर कुंज निवासी रौक्सी अरोड़ा की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि वो उक्त आरोपितों से अपने मकान में पत्थर और कारपेट लगाने का काम करा रहा था। घर में लकड़ी के दरवाजे लगाने के लिए उसने कीमती असेसरीज मंगवा कर रखी हुई थी। जो 9 अक्टूबर को अचानक चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर पाया कि दोनों ने मिल कर वहां रखी करीब 80 हजार रुपये की असेसरीज चोरी कर ली। सतनाम सिंह ने कहा कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी