शादी की नीयत से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण

वभिन्न जगहों से दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:07 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:07 PM (IST)
शादी की नीयत से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण
शादी की नीयत से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण

जासं, लुधियाना : विभिन्न जगहों से दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

थाना सदर पुलिस ने गांव ठक्करवाल निवासी व्यक्ति की शिकायत पर पक्खोवाल रोड स्थित ओमेक्स फ्लैट्स के नजदीक झुग्गियों में रहने वाले अंकित के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि दो मार्च को उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से कहीं चली गई। उसकी तलाश के दौरान उन्हें पता चला कि आरोपित ने उसे बहला-फुसलाकर शादी करने का झांसा दिया और अगवा करके अपने साथ ले गया है।

उधर, थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने गांव गोविदगढ़ की माता भाग कौर कालोनी निवासी व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया अपने बयान में उसने बताया कि 18 फरवरी कि बाद दोपहर तीन बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी घर में किसी से कुछ कहे बगैर कहीं चली गई। उसे आशंका है कि किसी ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और अगवा कर अपने साथ ले गया है।

chat bot
आपका साथी