लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दस फोन व चाकू बरामद

थाना साहनेवाल पुलिस ने लूटपाट व झपटमारी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन तथा एक चाकू बरामद किया गया। उनके खिलाफ केस दर्ज करके बुधवार अदालत में पेश किया गया जहां से रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 10:19 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 10:19 PM (IST)
लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दस फोन व चाकू बरामद
लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दस फोन व चाकू बरामद

जागरण संवाददाता, लुधियाना : थाना साहनेवाल पुलिस ने लूटपाट व झपटमारी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन तथा एक चाकू बरामद किया गया। उनके खिलाफ केस दर्ज करके बुधवार अदालत में पेश किया गया, जहां से रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।

एडीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि उनकी पहचान ढंडारी कलां की गली नंबर 2 निवासी धर्मपाल उर्फ नूरा तथा ढंडारी कलां की गली नंबर 3 निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ लखा के रूप में हुई। पुलिस ने ढंडारी कलां निवासी राजेश गिरी की शिकायत पर एक केस दर्ज किया था। इसमें उसने बताया कि रात आठ बजे वो अपनी फैक्ट्री से छुट्टी करके घर लौट रहा था। जैसे ही उसने ढंडारी कलां मेन रोड पार की, उसी दौरान वहां आए दो बदमाशों ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। उसके विरोध करने पर उन्होंने चाकू से उसके शरीर पर कई वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वे उसकी जेब में पड़ी पांच हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट कर फरार हो गए।

बुधवार सुबह थाना प्रभारी बलविदर सिंह और उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ढंडारी पुल के पास दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनो ने बताया कि वो लोग रात के अंधेरे में सुनसान जगहों पर लोगों को घेर कर लूटपाट की वारदातें किया करते थे। पकड़े गए धर्मपाल के खिलाफ इससे पहले थाना दुगरी और फोकल प्वाइंट में दो केस दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी