लुधियाना में मारपीट की दो घटनाओं में महिला समेत दो घायल, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना में मारपीट की दो घटनाओं में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने अब 4 लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 01:57 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 01:57 PM (IST)
लुधियाना में मारपीट की दो घटनाओं में महिला समेत दो घायल, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना में मारपीट की दो घटनाओं में दो लोग घायल हो गए।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में मारपीट की दो घटनाओं में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने अब 4 लोगों के खिलाफ 2 केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। थाना डेहलों पुलिस ने गांव आलमगीर निवासी हरसिमरनजीत सिंह की शिकायत पर सुखवीर सिंह तथा उसके दो अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि आरोपित सुखबीर सिंह उसकी संगोवाल स्थित फर्म में काम करता है। 1 अक्टूबर को किसी बात पर उसकी सुखबीर के साथ कहा सुनी हो गई। उसी रात 9.10 बजे जब वो अपने घर जाने के लिए निकला तो गांव रणियां में स्कूटर पर सवार होकर आए तीनों आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। जाते हुए आरोपित उसका ओपो कंपनी को मोबाइल भी ले गए। जिसके कवर में 10 हजार रुपये की नगदी थी।

यह भी पढ़ें- 100% वैक्सीनेशन के नजदीक लुधियाना, 28.8 फीसद आबादी को लग चुकी हैं वैक्सीन की दोनों खुराकें

थाना लाडोवाल पुलिस ने गांव हंबड़ां निवासी मनदीप कौर की शिकायत पर जालंधर के थाना मेहतपुर के गांव छोटे बिल्ले निवासी जगबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि आरोपित की बहन रमनदीप कौर के साथ उसकी बहस बाजी हुई थी। उसी बात की रंजिश रखते हुए रविवार तड़के 3.30 बजे आरोपित दीवार फांद कर उसके घर में घुस आया। उसने अश्लील गाली गलौज करते हुए बेसबाल से उसके दरवाजे तोड़ दिए। उसके डर से जब वो बाहर की और भागी तो आरोपित ने उसे बालों से पकड़ कर बुरी तरह से पीटा। उसके शोर मचाने पर जमा हुए लोगों को देख आरोपित अपनी कार में सवार होकर फरार हाे गया। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-  Coronavirus Third Wave Alert! नवंबर तक नहीं आएगी तीसरी लहर, CMC की स्टडी में दावा; सूबे में 60 फीसद से अधिक लोगों में हर्ड इम्यूनिटी

chat bot
आपका साथी