लुधियाना में मारपीट के घटनाओं में महिला समेत दो घायल, 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना में विभिन्न जगहों पर हुई मारपीट की दो घटनाओं में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने अब 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 12:38 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 12:38 PM (IST)
लुधियाना में मारपीट के घटनाओं में महिला समेत दो घायल, 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना में मारपीट की घटनाओं में महिला समेत दो लोग घायल हो गए।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में विभिन्न जगहों पर हुई मारपीट की दो घटनाओं में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने अब 9 लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने ढंडारी खुर्द की दुर्गा कालोनी निवासी साजिदा की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले रोहित तथा उसके 4 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया। अपने बयान में महिला ने बताया कि 12 सितंबर को वो अपने बाग में चारा काट रही थी। उसी दौरान उक्त आरोपित वहां आए। उसने जब उनसे कहा कि उनका कुत्ता खुला हुआ है, आपको काट लेगा तो आरोपितों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर जमा हुए लोगों काे देख आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

उधर, थाना डाबा पुलिस ने महां सिंह नगर निवासी बिंदरजीत सिंह की शिकायत पर गगन नगर निवासी प्रेम कुमार, मोहित, मिंटू तथा उनके अज्ञात साथी पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि आरोपितों के साथ उसका पैसों का लेन देन है। उसी बात की रंजिश रखते हुए उन लोगों ने 3 सितंबर को उसे तब घेर कर हमला कर दिया, जब वो बाजार से सामान लेकर लौट रहा था। आरोपितों ने लोहे की राड और एंगल के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

नौकर दो हजार रुपए उठाकर हुआ फरार

थाना डिवीजन नंबर पांच के अंतर्गत चन्नप्रीत गेस्ट हाउस में काम करने वाला नौकर मैनेजर पर हमला कर गल्ले में रखे दो हजार रुपये लेकर फरार हो गया। मैनेजर बलवीर सिंह (निवासी आदर्श कालोनी पटियाला) ने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर को आशीष रावत (निवासी कोट दबरा, यमंडपुर, कौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड) को गेस्ट हाउस में काम पर रखा था। 15 सितंबर को वह गल्ले से रुपये चुरा रहा था। बलवीर ने यह देख शोर मचाया तो आशीश ने उस पर हमला कर दिया और गल्ले में रखे दो हजार रुपये उठाकर फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी