हत्या के प्रयास व शराब तस्करी में भगोड़े गिरफ्तार

हत्या के प्रयास व शराब तस्करी के मामलों में भगोड़े दो लोगों को थाना लाडोवाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:15 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:15 AM (IST)
हत्या के प्रयास व शराब तस्करी में भगोड़े गिरफ्तार
हत्या के प्रयास व शराब तस्करी में भगोड़े गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, लुधियाना : हत्या के प्रयास व शराब तस्करी के मामलों में भगोड़े दो लोगों को थाना लाडोवाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को रविवार अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

एसएचओ मनप्रीत कौर ने बताया कि आरोपितों की पहचान बिलगा (जालंधर) के गांव संगोवाल निवासी अमनदीप सिंह उर्फ संजू और परमजीत सिंह उर्फ पम्मा के रूप में हुई। थाना लाडोवाल पुलिस ने 14 जुलाई, 2016 में अमनदीप सिंह उर्फ संजू के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। 10 जून, 2019 में अदालत ने उसे भगोड़ा करार दे दिया। रविवार सुबह सूचना के आधार पर उसे हंबड़ां चौकी इंचार्ज हरपाल सिंह ने उसके घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। लाडोवाल पुलिस ने ही सात सितंबर, 2017 में परमजीत सिंह उर्फ पम्मा के खिलाफ हत्या प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया था। चार अक्टूबर, 2019 में अदालत ने उसे भगोड़ा करार दे दिया। एएसआइ राजकुमार व उनकी टीम ने आरोपित के घर में दबिश देकर रविवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी