छत पर खेलते दो बच्चों को लगा करंट, बुरी तरह झुलसे

न्यू शिवपुरी गली नंबर दो में सोमवार की शाम करीब पांच बजे छत पर खेलते समय हाईटेंशन तारों से दो बच्चों को अचानक करंट लग गया। दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए। बच्चों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से एक बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआइ रेफर कर दिया गया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:35 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 09:35 PM (IST)
छत पर खेलते दो बच्चों को लगा करंट, बुरी तरह झुलसे
छत पर खेलते दो बच्चों को लगा करंट, बुरी तरह झुलसे

जासं, लुधियाना : न्यू शिवपुरी गली नंबर दो में सोमवार की शाम करीब पांच बजे छत पर खेलते समय हाईटेंशन तारों से दो बच्चों को अचानक करंट लग गया। दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए। बच्चों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआइ रेफर कर दिया गया है। दोनों बच्चों की पहचान विकास (14) व सत्यम (6) है। दोनों मौसेरे भाई हैं।

विकास की मां सुमन ने बताया कि उसके एक बेटी व दो बेटे हैं। उसकी छोटी बहन भी अपने तीन बच्चों के साथ उन्हीं के पास रहती है। वह सभी मजदूरी करते हैं और करीब 15 दिन पहले ही यहां किराये पर रहने आए थे। वह सोमवार को भी काम पर गए हुए थे। शाम करीब पांच बजे विकास व सत्यम छत पर खेल रहे थे। छत के ऊपर से हाईटेंशन तारें निकल रही हैं। छत पर खेलते समय बच्चों को अचानक करंट लग गया। दोनों बच्चे 50 फीसद से अधिक झुलसे हुए है। धमाका सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। परिवार ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे बच्चों की हालत खराब थी। उन्होंने बच्चों को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। विकास को पीजीआइ रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी