झारखंड के दो तस्कर एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

अफीम तस्करी करने के आरोप में झारखंड के दो तस्करों को दोराहा पुलिस ने जीटी रोड पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 07:44 AM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 07:44 AM (IST)
झारखंड के दो तस्कर एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार
झारखंड के दो तस्कर एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

जेएनएन, दोराहा : अफीम तस्करी करने के आरोप में झारखंड के दो तस्करों को दोराहा पुलिस ने जीटी रोड पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे एक किलो अफीम बरामद की है और कार को भी कब्जे में लिया है।

एएसआइ बृजेंद्र सिंह के मुताबिक वे जीटी रोड पर नाके पर थे। इस दौरान खन्ना की तरफ से एक टैक्सी आर्टिगा (नंबर पीबी 01 बी 7583) आती हुई दिखी। पुलिस ने गाड़ी रोकी तो पीछे बैठे दोनों युवक घबरा गए। जांच के दौरान उनसे एक लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें एक किलो अफीम थी। कार चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम इकबाल खान निवासी तिमारपुर, संजय बस्ती, पुरानी दिल्ली बताया।

कार चालक इकबाल ने बताया कि ये लोग उसे बाईपास दिल्ली में मिले और लुधियाना के शेरपुर चौक जाने के लिए 4500 रुपये में टैक्सी बुक की। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों की पहचान तौकिर मियां और सराफर मियां निवासी जसना, तरहासी, पलामू, झारखंड के रूप में हुई है।

chat bot
आपका साथी