दो तस्कर गिरफ्तार, आठ किलो से ज्यादा गांजा बरामद

नशा तस्करों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने दो स्थानों से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से आठ किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 05:45 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 05:45 PM (IST)
दो तस्कर गिरफ्तार, आठ किलो से ज्यादा गांजा बरामद
दो तस्कर गिरफ्तार, आठ किलो से ज्यादा गांजा बरामद

संसू, लुधियाना : नशा तस्करों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने दो स्थानों से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से आठ किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है। संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं।

पहले मामले में थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने आठ किलो गांजा व नगदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान ढंडारी खुर्द निवासी चमन लाल के रूप में हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने 23 जून को ओंकार बिहार कट खाली प्लाट से गिरफ्तार कर लिया। जिससे एक बाइक, आठ किलो गांजा व 33600 की नगदी बरामद हुई है।

दूसरे मामले में थाना मोती नगर की पुलिस ने घोड़ा कालोनी के समीप से गणेश नगर के रहने वाले महमूद को गांजा के साथ काबू किया है। सब इंस्पेक्टर रसपाल सिंह ने आरोपित को घोड़ा कालोनी से गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 170 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

chat bot
आपका साथी