लुधियाना में 400 ग्राम गांजा के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार Ludhiana News

थाना मोती नगर पुलिस ने 400 ग्राम गांजा लेकर जा रहे महिला समेत दो लोगों को काबू किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआइ रंजीत सिंह ने बताया कि वह ग्यासपूरा में गश्त कर रहे थे जब इन आऱोपितों को पकड़ा।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 01:05 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 01:05 PM (IST)
लुधियाना में 400 ग्राम गांजा के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार Ludhiana News
पुलिस ने गांजा के साथ दो आरोपित किए गिरफ्तार

लुधियाना, जेएनएन। थाना मोती नगर पुलिस ने 400 ग्राम गांजा लेकर जा रहे महिला समेत दो लोगों को काबू किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआइ रंजीत सिंह ने बताया कि वह ग्यासपूरा में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान आरती स्टील शेरपुर के पास टी प्वाइंट पर महिला और पुरुष पुलिस पार्टी को देख कर एकदम से इधर-उधर होने लगे। शक होने पर जब उनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। यह गंजा इन्होंने ग्राहकों को बेचने जाना था और वह उनका इंतजार कर रहे थे। दोनों की शिनाख्त ग्यास पूरा निवासी लोकेश और टक्का कॉलोनी निवासी मीरा के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सट्टा लगाते एक काबू, नकदी बरामद

थाना टिब्बा पुलिस ने सट्टा लगवा रहे एक व्यक्ति को नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाना डिब्बा में अापराधिक मामला दर्ज कर लिया गया। एएसआइ जसपाल सिंह ने बताया कि सुभाष नगर चौक टिब्बा रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पवन कुमार निवासी करमसर कॉलोनी सड़क पर खड़ा होकर ऊंची आवाज लगाकर सट्टा लगवा रहा था। जिसे काबू कर उसके पास से 2320 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी